{"_id":"6131ef408ebc3e14f15e4679","slug":"kerala-girl-guava-sapling-to-grow-in-pm-modi-awas-premises-in-new-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपहार: केरल की छात्रा ने अपने आंगन में उगाया अमरूद का जैविक पौधा, अब पीएम मोदी आवास में देगा फल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उपहार: केरल की छात्रा ने अपने आंगन में उगाया अमरूद का जैविक पौधा, अब पीएम मोदी आवास में देगा फल
Fri, 03 Sep 2021 03:17 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Fri, 03 Sep 2021 03:17 PM IST
सार
केरल के पथानामथिट्टा जिले की रहने वाली जयलक्ष्मी को अपने घर के आंगन में जैविक खेती करती है। अमरुद का पौधा उसने सांसद सुरेश गोपी से पीएम मोदी तक पहुंचाने का आग्रह किया था। अब यह पौधा प्रधानमंत्री आवास में लगाया जाएगा। पीएम तक पौधा पहुंचने के बाद छात्रा बेहद प्रसन्न है।
विज्ञापन
पीएम मोदी को अमरुद का पौधा देते सांसद
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केरल की रहने वाली 10वीं क्लास की छात्रा देशभर में जैविक खेती का प्रचार प्रसार करना चाहती और लोगों से भी जैविक खेती करने की अपील करती है। छात्रा ने अपने घर के आंगन में जैविक खेती के जरिए एक अमरूद का पौधा उगाया। अब यह पौधा अब प्रधानमंत्री के आवास में लगाया जाएगा। भाजपा सांसद सुरेश गोपी ने हाल ही में प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उन्हें अमरुद का पौधा भेंट किया। दक्षिण की छात्रा का नाम जयलक्ष्मी है और उसकी रुचि जैविक खेती करने में है।
विज्ञापन
सांसद ने लड़की की ओर से मिला पौधा को अपने ट्विटर और फेसबुक हैंडल पर पीएम मोदी की तस्वीर के साथ साझा किया। सांसद ने ट्वीट किया, "पत्तनमथिट्टा के एक गांव, कुलानाडा के एक आंगन में एक विचारशील युवा लड़की द्वारा उगाया गया पौधा, जो प्रधानमंत्री के आवास में खिलने के लिए तैयार है।"
विज्ञापन
छात्रा ने जताई खुशी
सांसद सुरेश गोपी ने कहा फेसबुक पोस्ट में लिखा कि पीएम ने इसे तहे दिल से स्वीकार किया और इसे अपने आवास में लगाने का भरोसा दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि पीएम इस पौधे के माध्यम से जयलक्ष्मी का नाम जरुर लेंगे। वहीं, जयलक्ष्मी ने बाद में कहा कि उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि उनका उपहार प्रधानमंत्री तक पहुंचेगा। और सांसद के सोशल मीडिया पोस्ट से यह जानकर बहुत खुश हुईं।
विज्ञापन
छात्रा को राज्य सरकार से मिल चुका है पुरस्कार
पथानामथिट्टा जिले की रहने वाली जयलक्ष्मी को अपने घर के आंगन में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से 'कार्शक थिलकम' पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। जयलक्ष्मी की जैविक खेती में बेहद रुचि है। वह आगे चलकर जैविक खेती करना चाहती है।