फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Girl going tuition kidnapped 10 lakh ransom demanded CM Vijayan gave this instruction to police

Kerala: केरल में ट्यूशन जा रही बच्ची का अपहरण, 10 लाख फिरौती की मांग; CM विजयन ने पुलिस को दिया यह निर्देश

Tue, 28 Nov 2023 01:41 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्लम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोल्लम Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 28 Nov 2023 01:41 AM IST
सार

सीएम विजयन ने यह भी कहा कि पुलिस सक्रिय रूप से लड़की की तलाश कर रही है और लोगों से घटना के बारे में गलत जानकारी न फैलाने का अनुरोध किया है। इस बीच, टेलीविजन समाचार चैनलों ने कहा कि लड़कियों के माता-पिता को अपहर्ताओं की ओर से फिरौती के लिए एक और फोन आया।

विज्ञापन
Kerala Girl going tuition kidnapped 10 lakh ransom demanded CM Vijayan gave this instruction to police
Girl abducted in Kerala - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिणी केरल के पूयाप्पल्ली से सोमवार को छह वर्षीय लड़की के अपहरण पर बढ़ती चिंता के बीच, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राज्य पुलिस को अपनी जांच तेज करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


उनके कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, घटना के कुछ घंटे बाद, मुख्यमंत्री ने राज्य पुलिस प्रमुख को घटना की दोषरहित और त्वरित जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


सीएम विजयन ने यह भी कहा कि पुलिस सक्रिय रूप से लड़की की तलाश कर रही है और लोगों से घटना के बारे में गलत जानकारी न फैलाने का अनुरोध किया है। इस बीच, टेलीविजन समाचार चैनलों ने कहा कि लड़कियों के माता-पिता को अपहर्ताओं की ओर से फिरौती के लिए एक और फोन आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कथित फिरौती कॉल की ऑडियो-रिकॉर्डिंग के अनुसार, अपहरणकर्ताओं ने कहा कि लड़की सुरक्षित है उसे कुछ नहीं हुआ है। 10 लाख रुपये देने पर बुधवार सुबह उसे वापस छोड़ दिया जाएगा। साथ ही अपहरणकर्ताओं ने माता-पिता को पुलिस को सूचित न करने की चेतावनी भी दी। 

ये है पूरा मामला
बता दें कि इससे पहले, अपहरण के कुछ घंटों बाद माता-पिता को 5 लाख रुपये की फिरौती की कॉल आई थी। जैसे ही टेलीविजन दल, रिश्तेदार, पड़ोसी और पुलिस पीड़ित के घर पर एकत्र हुए, स्थिति में एक नाटकीय मोड़ आ गया। 

बच्ची की मां के मोबाइल फोन पर एक कॉल आई और पहले तो सभी को लगा कि खबर आ गई है कि बच्ची का पता चल गया है। हालांकि, यह ख़ुशी अल्पकालिक थी क्योंकि यह अपहरणकर्ताओं की ओर से फिरौती का कॉल निकला, जिसमें लड़की की सुरक्षित वापसी के लिए 5 लाख रुपये की मांग की गई थी। 

फिलहाल, पुलिस ने लड़की की तलाश तेज कर दी है और दक्षिणी जिलों कोल्लम, पथानामथिट्टा और तिरुवनंतपुरम में सभी प्रमुख और छोटी सड़कों पर वाहनों की जांच की जा रही है। 

ऐसे किया था अपहरण
बच्ची के भाई के पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार, अपहर्ताओं की संख्या एक महिला सहित चार होने की आशंका है। जब बच्ची अपने आठ वर्षीय भाई के साथ ट्यूशन क्लास के लिए जा रही थी, उसी वक्त वे एक सफेद कार में आए और लड़की का अपहरण कर लिया।

पूयप्पल्ली पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, जब लड़के ने अपहरणकर्ताओं को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने उसे एक तरफ धकेल दिया और लड़की को कार में बैठाकर ले गए। 

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
अधिकारी ने आगे बताया, 'हमने इलाके के कैमरों से सीसीटीवी फुटेज एकत्र किए हैं और उसकी जांच कर रहे हैं। अपहरण में इस्तेमाल किया गया वाहन सफेद सेडान होने का संदेह है, या तो होंडा अमेज या स्विफ्ट डिजायर हो सकती है।' 


घटना शाम 4 बजे से 4.30 बजे के बीच की है। पुलिस ने बताया कि अपनी बहन को बचाने की कोशिश में पीड़िता के भाई के घुटनों में चोट लग गई। बच्चों के माता-पिता दो अलग-अलग निजी अस्पतालों में नर्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed