फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Flood Live: No red alert issued for effected districts, some places can have heavy rainfall

केरल बाढ़: बच्चे को बचाने के लिए छत पर उतरा हेलिकॉप्टर, मदद के लिए कई राज्य आए सामने

Sun, 19 Aug 2018 05:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Updated Sun, 19 Aug 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
Kerala Flood Live: No red alert issued for effected districts, some places can have heavy rainfall

केरल में बाढ़ के चलते मरने वालों की संख्या 350 के पार चली गई है। हजारों लोग अब भी सुरक्षित निकाले जाने की आस लगाए हुए हैं। अलप्पुझा, त्रिशूर और एर्नाकुलम जिलों के कई इलाकों में अब भी कई लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं, जहां उनके पास खाने-पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इडुक्की जिले में सबसे ज्यादा लोगों के मरने की खबरें आईं हैं, जहां अब तक 43 लोग अपनी जान गंवा चुके है। वहीं मलप्पुरम में 28 और त्रिशूर में 27 लोगों की मौत की खबर आई है। राजस्व अधिकारियों के मुताबिक, अलप्पुझा जिले के चेंगानुर में कम से कम 5,000 लोग फंसे हुए हैं। राज्य भर के राहत शिविरों में करीब छह लाख लोग मौजूद हैं।

विज्ञापन


उधर भीषण बाढ़ की वजह से खराब हुए हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं। बारिश में शुक्रवार और शनिवार को आई कमी की वजह से राज्य सरकार ने सभी 14 जिलों से रेड अलर्ट हटा लिया है। 9 अगस्त के बाद यह पहला मौका है जब रेड अलर्ट को हटाया गया है। बारिश में कमी आने से केंद्र एवं राज्य सरकार की तरफ से राहत कार्यों में तेजी आने से हालात सुधरे हैं। हालांकि मौसम विभाग ने राज्य में पांच दिन भारी बारिश से राहत के संकेत दिए हैं। 
विज्ञापन

 


शनिवार को 22 लोगों की बाढ़ की वजह से मौत हो गई है। इस समय 6,61,887 लोग 3,466 राहत शिविरों में रह रहे हैं। राज्य के अलुवा, चालकुडी, चेनगन्नूर, अलपुझा और पथानमिट्टा जिलों में बाढ़ ने सबसे ज्यादा कहर ढाया है। एनडीआरएफ, सेना, नौसेना और कोस्ट गार्ड यहां पूरी मुस्तैदी से बचाव एवं राहत कार्य में जुटे हैं। शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया और फिर 500 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया।

Live Updates: 

- नवजात शिशु को बचाने के लिए विशेष अभियान चलाया। नवजात शिशु को बचाने के लिए इडुक्की बांध के पास ‘ऑपरेशन वॉटर बेबी’ चलाया गया। लेफ्टिनेंट कर्नल शशिकांत वाघमोड ने बताया, ‘रात करीब साढ़े दस बजे शुरू किए इस अभियान के लिए सबसे कुशल छह सदस्यों का चयन किया गया था।’ स्थानीय पुलिसकर्मियों की मदद से बचाव कर्मी उसके मकान तक पहुंचे।

- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केरल में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए केरल के राज्यपाल पी सदाशिवम और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से आज बातचीत की। इसके बाद राष्ट्रपति भवन ने ट्वीट कर कहा, 'उन्होंने मुश्किलों से लड़ने की केरल के लोगों की क्षमता और साहस की प्रशंसा की। उन्होंने राज्य की जनता को भरोसा दिलाया कि पूरा देश उनके साथ है।’

- पश्चिम बंगाल सरकार केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष में बाढ़ पीड़ितों के लिए 10 करोड़ रुपए की सहायता राशि देगी। 

- भारतीय वायुसेना ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के लिए आसमान से राहत का सामान फेंका।

- एनडीआरफ के डीजी ने कहा, एनडीआरएफ की 58 टीमों को राज्य के 8 जिलो में तैनात किया गया है। वह बचाव, निकाली का काम करने के साथ ही आपातकालीन चिकित्सा सहायता प्रदान कर रहे हैं। कुछ हद तक बारिश कम हुई है। सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में टीमों को तैनात कया गया है।

- एनडीआरएफ ने अलप्पड़ गांव के चेरपू पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गर्भवती महिला को बचाया है।

- नेल्लीयमपैथी के पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन की वजह सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई है। वहां सड़कें साफ का काम किया जा रहा है।

- भारतीय वायुसेना के गरुड़ स्पेशल फोर्स के विंग कमांडर प्रशांत ने बाढ़ प्रभावित जिले अलपुझा के एक घर की छत से बच्चे को बचाया है।

- अलपुझा के चेंगन्नूर के सरकारी स्कूल को राहत शिविर में बदल दिया गया है। 115 लोगों को इस राहत शिविर में लाया गया है। 
 

- इडुक्की जिले के वंदीपेरियर में स्थित वेटेरिनरी अस्पताल को राहत शिविर में तब्दील कर दिया गया है। यहां 35 लोग रह रहे हैं। 

- मुंबई के लोगों ने बाढ़ प्रभावितों के लिए आवश्यक वस्तुएं भेजीं

- इडुक्की जलाशय का जलस्तर आज 2402.28 फीट है। पेरियार नदी के जल का प्रवाह 913 क्यूसेक प्रति घंटा है। जलाशय के दो शटर बंद कर दिए गए हैं।

- कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम ने इरनाकुलम, कोट्टायम, थ्रिसूर, पालघाट, कोझीकोड़, कन्नूर और त्रिवेंद्रम के लिए अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। पहली सेवा बंगलूरू के त्रिवेंद्रम से शाम के 4 बजे शुरू होगी। कासरगोड़ के लिए सेवा अभी बहाल नहीं हुई है।


- आज सुबह आरएएफ की टीम को पलक्कड जिले के नेम्मारा क्षेत्र में हुए भूस्खलन में मरे एक शख्स का शव मिला है। आरएएफ कोयंबटूर यूनिट के कमांडेंट ने कहा, 'हमें क्षेत्र से 10 शव मिल चुके हैं। क्षेत्र में अभी भी भूस्खलन जारी है। शवों को निकालना बहुत मुश्किल काम है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed