फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Flood: Dr Shamsheer Vayalil and NRI Billionaire donates 50 crore rupees for flood victims

केरल बाढ़: डॉक्टर शमशीर वायलील देंगे 50 करोड़ रुपए दान, पीड़ितों की मदद को बनाया खास प्लान

Tue, 21 Aug 2018 11:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Updated Tue, 21 Aug 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
Kerala Flood: Dr Shamsheer Vayalil and NRI Billionaire donates 50 crore rupees for flood victims
डॉक्टर शमशीर वायलील

एनआरआई अरबपति और अबु धाबी स्थित वीपीएस हेल्थकेयर मुख्यालय के अध्यक्ष डॉक्टर शमशीर वायलील ने केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए 50 करोड़ रुपए दान करने की घोषणा की है। यह अभी तक व्यक्तिगत तौर पर दी गई सबसे बड़ी राशि है। वायलील केरल में एक परियोजना शुरू करेंगे जो पीड़ितों के तीन जरूरी मुद्दे- घर, हेल्थकेयर और शिक्षा का समाधान करेगी। 

विज्ञापन


वायलील ने कहा, 'यह केरल का सबसे मुश्किल समय है। राज्य लगभग एक महीने से भारी बारिश और बाढ़ का सामना कर रहा है। केरल के लोग साथ मिलकर अपने संसाधनों का इस्तेमाल इस प्राकृतिक आपदा से लड़ने के लिए कर रहे हैं और मुझे लगता है कि उनकी मदद करना हमारा कर्तव्य है। इसीलिए मैंने राज्यभर के बाढ़ पीड़ितों के लिए 50 करोड़ रुपए दान करने का फैसला लिया है। यह हाउसिंग, हेल्थकेयर और शैक्षिक जरुरतों के लिए हैं और यह परियोजना मेरी तत्काल प्राथमिकता है।'
विज्ञापन


परियोजना के बारे में बोलते हुए वायलील ने कहा कि इसकी देखरेख प्रतिष्ठित शख्सियतें करेंगी। उनकी बिमारियों का समाधान करते हुए परियोजना उन्हें दोबारा घर बनाने में मदद करेगी। प्रभावित क्षेत्रों में स्कूलों को दोबारा खड़ करना दूसरी प्राथमिकता है। अमेरिकी डॉलर 1.7 बिलियन की कमाई वाले वयालिल हाल ही में पत्नी डॉक्टर शबीना के साथ बिल गेट्स और वॉरेन बफेट द्वारा 2010 में शुरू किए गए अभियान गिविंग प्लेज में हिस्सा लेने की वजह से चर्चा में थे। इस अभियान में अमीर लोगों से अपनी कमाई का आधा हिस्सा दान करने को कहा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शमशीर का जन्म 11 जनवरी 1977 को केरल के कोझिकोड जिले में हुआ था। उनकी स्कूली और कॉलेज की पढ़ाई भी राज्य में ही हुई है। वह वीपीएस हेल्थकेयर संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं। यह हेल्थकेयर पूरे मिडिल ईस्ट में फैला हुआ है। वीपीएस के पास इस समय भारत, यूरोप और मिडिल ईस्ट में 22 अस्पताल और 125 मेडिकल केंद्र हैं। उनके नाम को फोर्ब्स की 2018 अरबपतियों की सूची शामिल किया गया था। उन्हें साल 2014 में भारत सरकार ने प्रवासी भारतीय सम्मान से सम्मानित किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed