फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: Five members of a family were killed in a house fire, incident took place in Varkala town

केरल में दर्दनाक हादसा: घर में आग लगने से एक परिवार के पांच लोगों की मौत, वरकला कस्बे में हुई घटना

Tue, 08 Mar 2022 08:01 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 08 Mar 2022 08:01 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार वारदात वरकला के दलावपुरम में सोमवार रात करीब 1.45 बजे लगी।अधिकारियों ने बताया कि आग के कारणों को लेकर अभी कुछ पता नहीं चला है।

विज्ञापन
Kerala: Five members of a family were killed in a house fire, incident took place in Varkala town
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल के वरकला कस्बे में सोमवार देर रात एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। आग के कारणों की पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार वारदात वरकला के दलावपुरम में सोमवार रात करीब 1.45 बजे लगी। मृतकों की पहचान प्रथपन (62), शेर्ली (53), अभिरामी (25), अखिल (29) और अभिरामी का आठ माह का बेटा प्रथपन शामिल है। वहीं प्रथपन का बड़ा बेटा निहुल बुरी तरह झुलस गया है। उसका उपचार जारी है। 


पड़ोसियों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। तत्काल मौके पर दमकलें भेजी गईं। आग में कम से कम पांच मोटर साइकलें व मकान में लगे एयर कंडीशनर्स भी खाक हो गए। अधिकारियों ने बताया कि आग के कारणों को लेकर अभी कुछ पता नहीं चला है। ग्रामीण एसपी दिव्या गोपीनाथ ने कहा कि फोरेंसिक विशेषज्ञों द्वारा घटना स्थल की पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed