फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Female doctor verbally abused and threatened patient govt medical college Kerala accused absconding

Kerala: सरकारी मेडिकल कॉलेज में मरीज ने महिला डॉक्टर को कहे अपशब्द, जान से मारने की दी धमकी; आरोपी फरार

Sun, 18 Jun 2023 09:37 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 18 Jun 2023 09:37 PM IST
सार

Kerala: पुलिस ने बताया कि महिला डॉक्टर की शिकायत में बताया कि व्यक्ति को 16-17 जून की दरम्यानी रात को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया तो उसने कथित तौर पर उसको अपशब्द कहे और उस पर हमला करने की भी कोशिश की।

विज्ञापन
Kerala Female doctor verbally abused and threatened patient govt medical college Kerala accused absconding
धमकी (सांकेतिक) - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोट्टायम में सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शनिवार को एक मरीज ने महिला डॉक्टर को कथित तौर पर अपशब्द कहे और उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि महिला डॉक्टर की शिकायत के अनुसार, बीजू पी जॉन नाम के व्यक्ति को 16-17 जून की दरम्यानी रात को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया तो उसने कथित तौर पर उसको अपशब्द कहे और उस पर हमला करने की भी कोशिश की।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इसके बाद महिला डॉक्टर द्वारा जांच किए जाने के बाद उसे निगरानी कक्ष में ले जाया गया और उसके हाथ-पैर बिस्तर से बांध दिए गए क्योंकि वह हिंसक हो रहा था। इसमें कहा गया है कि शनिवार सुबह जब डॉक्टर मरीजों की जांच करने के लिए अवलोकन कक्ष में गई, तो उसने उसके खिलाफ अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया और उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पुलिस सहायता चौकी में शिकायत दर्ज कराई और जब जॉन को इसके बारे में पता चला तो वह वहां से फरार हो गया। बाद में सहायता चौकी से डॉक्टर की शिकायत गांधीनगर पुलिस को सौंप दी गई और डॉक्टर का बयान दर्ज किया गया। गांधीनगर पुलिस ने कहा कि उन्होंने फरार आरोपी को पकड़ने के लिए अपनी जांच तेज कर दी है।

यह घटना पिछले महीने राज्य के कोल्लम जिले के अस्पताल में एक मरीज द्वारा एक युवा महिला डॉक्टर वंदना दास की क्रूर हत्या की याद दिलाती है। आरोपी का सड़क पर एक स्टॉल के कुछ लोगों के साथ झगड़ा हुआ था और मारपीटी हुई थी, जिसके बाद पुलिस उसे अस्पताल लेकर आई थी। 


घटना के बाद, मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि डॉ दास की हत्या के बाद स्वास्थ्य पेशेवरों और श्रमिकों की सुरक्षा के संबंध में केरल के स्वास्थ्य मंत्री के आश्वासन को लागू नहीं किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसीलिए इस तरह की घटना हुई है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने कर्तव्यों का पालन करने में मुश्किल हो रही है क्योंकि उन्हें अक्सर रात में अकेले काम करना पड़ता है और सरकार उनकी सुरक्षा के लिए उसके द्वारा किए गए निर्णयों को लागू करने में असमर्थ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed