फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Ernakulam Blast CM Pinarayi Vijayan was seen protesting outside AKG Bhawan over Israel Hamas War Gaza B

Kerala: इधर एर्नाकुलम में एक के बाद एक धमाके, उधर गाजा में बमबारी खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए सीएम विजयन

Sun, 29 Oct 2023 03:33 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 29 Oct 2023 03:33 PM IST
सार

अभी यह साफ नहीं है कि सीएम विजयन इस प्रदर्शन में ब्लास्ट की खबर आने से पहले पहुंचे या बाद में। हालांकि, न्यूज एजेंसी एएनआई की तरफ से जारी वीडियो में विजयन को एकेजी भवन के बाहर सीपीएम नेता सीताराम येचुरी और वृंदा करात के साथ प्रदर्शन में शामिल होते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन
Kerala Ernakulam Blast CM Pinarayi Vijayan was seen protesting outside AKG Bhawan over Israel Hamas War Gaza B
केरल में गाजा पर बमबारी के खिलाफ सीपीएम के प्रदर्शन में पहुंचे सीएम विजयन। - फोटो : ANI

विस्तार

केरल के एर्नाकुलम के कालामसेरी में रविवार सुबह एक कन्वेंशन सेंटर में प्रार्थना सभा के दौरान कई ब्लास्ट हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब 9 बजे हुए एक धमाके के बाद अगले एक घंटे में कई और धमाके हुए। इसमें एक व्यक्ति की जान गई है, जबकि कई और घायल हैं। हालांकि, जहां एक तरफ पुलिस इस घटना की जांच कर रही है, वहीं केरल सीएम पिनरई विजन और उनके साथ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) के नेता सीताराम येचुरी इस्राइल-हमास संघर्ष के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन करते दिखे।
विज्ञापन

 

न्यूज एजेंसी एएनआई की तरफ से जारी वीडियो में विजयन को एकेजी भवन के बाहर सीपीएम नेता सीताराम येचुरी और वृंदा करात के साथ प्रदर्शन में शामिल होते हुए देखा जा सकता है। प्रदर्शन में रखे गए पोस्टर्स में लिखा गया, "गाजा में इस नरसंहारी आक्रामकता को रोका जाए।"
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन में क्या बोले केरल सीएम
सीएम पिनरई विजयन ने इस प्रदर्शन के दौरान कहा, "हम यहां फलस्तीनी लोगों के खिलाफ अमानवीय नरसंहार और भारत सरकार की तरफ से इस्राइल को दिए गए समर्थन के खिलाफ प्रदर्शन करने आए हैं। भारत सरकार का रुख अपनी जमीन के लिए लड़ रहे फलस्तीन के लोगों के लिए हमारी नीति का सीधा उल्लंघन है। यह चौंकाने वाली बात है कि भारत सरकार इस मामले में संयुक्त राष्ट्र में वोटिंग में भी शामिल नहीं हुई, जिससे अमेरिका और इस्राइल को समर्थन मिला।"


उधर सीपीएम नेता सीताराम येचुरी ने कहा, "पूरी केंद्रीय समिति ने इस्राइल की तरफ से फलस्तीनी लोगों के खिलाफ गाजा पट्टी में की जा रही बर्बरता का विरोध करने के लिए प्रदर्शनों का आयोजन किया है। फलस्तीन में 8000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। सभी संचार माध्यम बंद हैं। कितने शव मलबे में दबे हैं, इसका सिर्फ अनुमान ही है। यह अमानवीय है। इसे रोकना होगा। संयुक्त राष्ट्र को मानवता के नाते नियम लागू कराने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed