Kerala: नशे में धुत यात्री ने चलती ट्रेन से महिला को दिया धक्का, हालत गंभीर; आरोपी गिरफ्तार
केरल के वारकला के पास चलती ट्रेन से एक शराबी यात्री ने महिला को धक्का देकर नीचे गिरा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी सुरेश कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घायल महिला को तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के वारकला के पास रविवार रात एक चलती ट्रेन से शराबी यात्री ने एक महिला को धक्का देकर नीचे गिरा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी की पहचान सुरेश कुमार, निवासी वेल्लराडा (तिरुवनंतपुरम) के रूप में की है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। रेलवे पुलिस के मुताबिक, घटना रात करीब 8:30 बजे के आसपास हुई, जब केरल एक्सप्रेस वारकला स्टेशन से रवाना हुई थी। महिला और उसकी दोस्त ने अलुवा स्टेशन से बिना आरक्षण वाले डिब्बे में सवार होकर तिरुवनंतपुरम जाने के लिए ट्रेन पकड़ी थी।
पुलिस ने बताया कि जब महिला वॉशरूम से बाहर आई, तो आरोपी सुरेश, जो दरवाजे के पास खड़ा था, ने उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। घटना की जानकारी यात्रियों ने पुलिस को दी। खोजबीन में महिला वारकला स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दूर पटरियों के पास घायल अवस्था में मिली। उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल ले जाया गया और बाद में तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी अंदरूनी चोटें गंभीर हैं और हालत नाज़ुक बनी हुई है।
ये भी पढ़ें:- India Wins WC: भारत विश्व विजेता... महिला क्रिकेट विश्वकप जीतने के बाद देश में उल्लास, मुंबई से दिल्ली तक जश्न
शराबी ने महिला को मारी लात
महिला की सहेली ने बताया कि आरोपी ने दोनों पर हमला किया। उसने कहा कि वह मेरी दोस्त को लात मारकर नीचे गिरा दिया और मुझे भी खींचने की कोशिश की, लेकिन मैंने दरवाज़े की रेलिंग पकड़ ली और अन्य यात्रियों ने मुझे ऊपर खींच लिया।
नशे में था आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरोपी सुरेश कुमार नशे में धुत था और उसने ट्रेन में कोट्टायम से सवार हुआ था। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने उसे कोचुवेली स्टेशन पर पकड़कर रेलवे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी का फोर्ट अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।
ये भी पढ़ें:- बेटियां बनी विश्वविजेता: पीएम बोले- यह जीत हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण; देश भर से लगा बधाइयों का तांता