फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Doctor Dies By Suicide After Public Outrage on Social media Over Child Death At His hospital

सोशल मीडिया पर सर्जरी के दौरान बच्ची की मौत का ठहराया गया जिम्मेदार, डॉक्टर ने की आत्महत्या

Sat, 03 Oct 2020 01:08 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 03 Oct 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
Kerala Doctor Dies By Suicide After Public Outrage on Social media Over Child Death At His hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग बन चुका है। कहीं घूमने से लेकर किसी विषय पर जानकारी साझा करने तक के कार्य, हम सोशल मीडिया पर साझा करते हैं। कुल मिलाकर सोशल मीडिया लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का माध्यम बन चुका है। 

विज्ञापन


लेकिन कई बार सोशल मीडिया किसी के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है, ये बात हमें केरल के कोल्लम जिले में हुई एक घटना से पता चलता है। दरअसल, सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना से परेशान होकर कोल्लम जिले में एक डॉक्टर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर लिया। 
विज्ञापन



दरअसल, 35 साल के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ अनूप कृष्णा ने कुछ दिनों पहले सात साल की एक बच्ची का ऑपरेशन किया था, सर्जरी के दौरान बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद से सोशल मीडिया पर डॉक्टर के खिलाफ आपत्तिजनक कमेंट किए जा रहे थे और उनपर निशाना साधा जा रहा था, जिससे तंग होकर डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गया में नाबालिग लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, शर्म के चलते पीड़िता ने लगाई फांसी 

खुद की जान लेने से पहले डॉक्टर ने बाथरूम की दीवार पर 'सॉरी' लिखा हुआ था। डॉक्टर को लेकर बताया गया कि उनका खुद का अस्पताल था। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर कृष्णा के मौत के संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि डॉक्टर की मौत को सर्जरी की घटना से जोड़कर देखना जल्दबाजी होगी। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है और ये भी देखा जाएगा कि उन्हें प्रताड़ित किया गया या किसी प्रकार की धमकी तो नहीं मिली थी।  


बताया गया है कि 23 सितंबर को सात साल की एक बच्ची को घुटने की सर्जरी के लिए डॉक्टर कृष्णा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर कृष्णा टीम के साथ बच्ची की सर्जरी कर रहे थे, इस दौरान बच्ची को कार्डियक अरेस्ट हुआ और उसकी मौत हो गई।

बच्ची के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया और उसके खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज करवाया। इस मामले में अभी जांच चल ही रही थी कि सोशल मीडिया पर लोगों ने डॉक्टर कृष्णा को इसका जिम्मेदार ठहरा दिया। माना जा रहा है कि इससे तंग आकर डॉक्टर ने आत्महत्या करने का निर्णय लिया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed