फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala court sentences eight BJP RSS workers to life imprisonment for murder of CPIM worker

Kerala: बीजेपी-आरएसएस के आठ कार्यकर्ताओं को आजीवन कारावास, 2013 में की थी माकपा कार्यकर्ता की हत्या

Thu, 16 Jan 2025 12:15 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 16 Jan 2025 12:15 AM IST
सार

अदालत ने सभी दोषियों पर कुल 6.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अदालत ने कहा कि अगर दोषियों से पूरा जुर्माना वसूला जाता है, तो यह राशि मृतक की विधवा और बच्चों को दी जाएगी। 
 

विज्ञापन
Kerala court sentences eight BJP RSS workers to life imprisonment for murder of CPIM worker
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

केरल की एक अदालत ने बुधवार को भाजपा-आरएसएस के आठ कार्यकर्ताओं को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने 10 जनवरी को इन्हें मई 2013 में आलमकोड के पास एक माकपा कार्यकर्ता की पिटाई और चाकू घोंपकर हत्या करने के मामले में दोषी ठहराया था। 

विज्ञापन


तिरुवनंतपुरम के अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश चतुर्थ सुदर्शन ने शंभू कुमार उर्फ शंभू, श्रीजीत उर्फ उन्नी, हरिकुमार, चंद्रमोहन उर्फ अंबिली और संतोष उर्फ चंदू को हत्या और आपराधिक साजिश के लिए दोहरी आजीवन कारावास की सजा दी। हालांकि, सजाएं एक साथ चलेंगी और प्रत्येक पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। 
विज्ञापन


इन्हें आपराधिक साजिश में सुनाई आजीवन कारावास
इसके अलावा, अदालत ने तीन अन्य अभिषेक उर्फ अन्नी संतोष, प्रशांत उर्फ पझिनजी प्रशांत और सजीव को आपराधिक साजिश के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने प्रत्येक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जुर्माना राशि मृतक की विधवा और बच्चों को दी जाएगी
अदालत ने सभी दोषियों पर कुल 6.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अदालत ने कहा कि अगर दोषियों से पूरा जुर्माना वसूला जाता है, तो यह राशि मृतक की विधवा और बच्चों को दी जाएगी। 

अदालत ने यह भी कहा कि अगर सरकार द्वारा आठों दोषियों की आजीवन कारावास की सजा माफ या कम कर दी जाती है, तो विचाराधीन कैदी के रूप में हिरासत में बिताए गए उनके समय को उन्हें दी जाने वाली सजा में से घटा दिया जाएगा। 


वित्तीय विवाद के कारण की थी हत्या 
विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) एए हकीम ने अदालत को बताया था कि पीड़ित की हत्या के पीछे का कारण श्रीकुमार के दोस्त आद बीनू और एक आरोपी शंभू के बीच वित्तीय विवाद था। एसपीपी ने कहा था कि श्रीकुमार ने वित्तीय विवाद में हस्तक्षेप किया था और शंभू को घायल कर दिया था। इसके बाद, आठ आरोपियों ने बदला लेने की योजना बनाई और 5 मई, 2013 को आलमकोड के पास पीड़ित की पिटाई की और चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

आठ आरोपी सबूतों के अभाव के कारण बरी किए गए
विशेष लोक अभियोजक ने यह भी कहा कि मामले में आठ अन्य आरोपियों को सबूतों के अभाव के कारण बरी कर दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed