फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Court sends accused Pakistani national to 14 day judicial custody after drugs seized worth Rs 25000 cr

Kerala: कोर्ट ने पाक नागरिक को 14 दिन की हिरासत में भेजा, NCB ने 25000 करोड़ की ड्रग्स के साथ किया था गिरफ्तार

Tue, 16 May 2023 02:14 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 16 May 2023 02:14 AM IST
सार

एनसीबी ने कहा कि, पकड़ा गया आरोपी पाकिस्तानी नागरिक है और वह पांच भाषाएं बोल सकता है। हालांकि आरोपी ने दावा किया कि वह ईरान का रहने वाला है।

विज्ञापन
Kerala Court sends accused Pakistani national to 14 day judicial custody after drugs seized worth Rs 25000 cr
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : File

विस्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किए आरोपी पाकिस्तानी नागरिक सुबैर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एनसीबी और भारतीय नौसेना ने अभियान के तहत सुबैर के  पास से 25000 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त किया था। 
विज्ञापन


एनसीबी ने कहा कि, पकड़ा गया आरोपी पाकिस्तानी नागरिक है और वह पांच भाषाएं बोल सकता है। हालांकि आरोपी ने दावा किया कि वह ईरान का रहने वाला है। संयुक्त अभियान के तहत एनसीबी और भारतीय नौसेना ने शनिवार को भारतीय जलक्षेत्र से करीब 25000 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की है। एनसीबी और भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन 'समुद्रगुप्त' के तहत यह कार्रवाई की। 
विज्ञापन


एनसीबी अधिकारियों के मुताबिक, NCB और भारतीय नौसेना द्वारा जब्त की गई उच्च शुद्धता मेथामफेटामाइन की गणना पूरी हो चुकी है। एनसीबी से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार मादक पदार्थ की कुल जब्ती 2525 किलोग्राम है और इसकी कीमत 25,000 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा, ड्रग्स का मूल्य अधिक हो गया क्योंकि यह उच्च ग्रेड मेथामफेटामाइन है। जब्त की गई दवाएं 134 बोरियों में थीं। मेथामफेटामाइन को एक किलो के पैकेट में रखा गया था। उप महानिदेशक (ऑप्स) संजय कुमार सिंह ने कहा कि हिंद महासागर में ड्रग्स तस्करों के खिलाफ एक सफल ऑपरेशन किया। उन्होंने कहा,  पकड़ी गई खेप भारत के अलावा श्रीलंका और मालदीव भेजी जानी थी। एनसीबी ने एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है।


ऑपरेशन समुद्रगुप्त के तहत तस्करों पर कसी जा रही नकेल
उन्होंने कहा कि ऑपरेशन पिछले साल फरवरी में शुरू किया गया था और टीम ने अभी तक लगभग 4000 किलोग्राम ड्रग्स जब्त की हैं। 'समुद्रगुप्त' नामक ऑपरेशन की प्रारंभिक सफलता फरवरी 2022 के महीने में हासिल की गई थी। उस दौरान एनसीबी और भारतीय नौसेना की एक संयुक्त टीम ने 529 किलोग्राम हशीश, 221 किलोग्राम मेथमफेटामाइन और 13 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed