फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala couple waiting for safe return of son from cargo ship seized by Iran

Kerala: ईरान द्वारा कब्जे में लिए जहाज पर फंसा बेटा, मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल; केंद्र पर टिकी उम्मीद

Sun, 14 Apr 2024 03:30 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 14 Apr 2024 03:30 PM IST
सार

ईरान की नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ओमान की खाड़ी में भारत की ओर आ रहे इस्राइली अरबपति के इस जहाज को अपने कब्जे में ले लिया है। इस जहाज पर सवार 17 भारतीयों में केरल के दंपती का बेटा श्यामनाथ भी शामिल है।

विज्ञापन
Kerala couple waiting for safe return of son from cargo ship seized by Iran
ईरान के कब्जे वाले इस्राइली जहाज पर 17 भारतीय। - फोटो : अमर उजाला/ @marinetraffic

विस्तार

केरल के एक बुजुर्ग दंपती का रो-रोकर बुरा हाल है। दरअसल, ईरान की नौसेना ने इस्राइल के अरबपति इयाल ओफर का मालवाहक जहाज अपने कब्जे में कर लिया है। जिस जहाज को कब्जे में लिया है उस पर उनका बेटा भी सवार था। ऐसे में मां बाप अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर काफी परेशान हैं और उसकी वापसी की दुआ कर रहे हैं। 

विज्ञापन


यह है मामला
ईरान की नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ओमान की खाड़ी में भारत की ओर आ रहे इस्राइली अरबपति के इस जहाज को अपने कब्जे में लिया। इस जहाज पर 17 भारतीय सवार हैं। सबसे पहले हेलीकॉप्टर से इस्राइली जहाज पर हमला किया गया और इसके बाद ईरान की नौसेना ने इस पर कब्जा कर लिया। इस जहाज का नाम एमएससी एरीज है और उसे आखिरी बार शुक्रवार को दुबई से होर्मुज की ओर जाते हुए देखा गया था। बताया गया है कि जहाज ने अपना ट्रैकिंग डाटा बंद किया हुआ था। इस्राइल के जहाजों द्वारा इस क्षेत्र से गुजरते समय अक्सर ट्रैकिंग डाटा बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन


17 भारतीयों में केरल के दंपती का बेटा
जहाज पर सवार 17 भारतीयों में केरल के दंपती का बेटा श्यामनाथ भी शामिल है। श्यामनाथ के माता-पिता विश्वनाथन और श्यामला ने बताया कि उनकी शनिवार को अपने बेटे से बात हुई थी। बाद में शिपिंग कंपनी के मुंबई कार्यालय से फोन आया, जिससे उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हम कठिन दौर से गुजर रहे
श्यामनाथ के पिता विश्वनाथन ने कहा, 'हम कठिन दौर से गुजर रहे हैं। हमें अपने बेटे की सुरक्षा की बहुत चिंता है।' उन्होंने कहा कि  कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि वे जब्ती के बाद जहाज के चालक दल से संपर्क नहीं कर सके हैं। 

उत्तरी जिले के वेल्लीपरम्बा के रहने वाले श्यामनाथ पिछले 10 सालों से 'एमएससी एरीज' में सेकेंड इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे हैं। दंपती ने बताया कि उनका बेटा आखिरी बार पिछले साल सितंबर में घर आया था।

फूट-फूटकर रोने लगी मां
विश्वनाथन ने बताया कि चालक दल के सदस्यों में श्यामनाथ के अलावा पलक्कड़ और वायनाड जिले में रहने वाले दो लोग भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भारतीयों के अलावा, फिलीपींस, पाकिस्तान और रूस के नागरिक चालक दल में शामिल हैं। हालांकि श्यामनाथ की मां ने भी मीडिया से बात करने की कोशिश की, लेकिन वह फूट-फूटकर रोने लगीं। 


परिवार ने उम्मीद जताई कि केंद्र द्वारा किए गए हस्तक्षेप से उनका बेटा जल्द घर आ जाएगा। 

आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि भारत ने तेहरान और दिल्ली में राजनयिक माध्यमों से ईरान के अधिकारियों से मालवाहक पोत 'एमएससी एरीज' के चालक दल के 17 भारतीय सदस्यों की शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने को कहा है। एमएससी (भूमध्यसागरीय शिपिंग कंपनी) का कहना है कि यह 25 चालक दल के सदस्यों की भलाई और जहाज की वापसी के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed