{"_id":"648c1f22f5a7a3356700e279","slug":"kerala-congress-president-sudhakaran-gets-releif-from-high-court-ramasimhan-quit-bjp-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: केरल कांग्रेस अध्यक्ष को हाईकोर्ट से मिली राहत; फिल्म निर्माता रामासिम्हन अबुबकर ने छोड़ी भाजपा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: केरल कांग्रेस अध्यक्ष को हाईकोर्ट से मिली राहत; फिल्म निर्माता रामासिम्हन अबुबकर ने छोड़ी भाजपा
Fri, 16 Jun 2023 02:07 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोचीन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोचीन
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 16 Jun 2023 02:07 PM IST
सार
रामासिम्हन अबुबकर उस वक्त चर्चा में आए थे, जब दिसंबर 2021 में उन्होंने इस्लाम धर्म से नाता तोड़ लिया था और अपना नाम अली अकबर से बदलकर रामासिम्हन अबुबकर कर लिया था।
विज्ञापन
रामासिम्हन अबुबकर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल हाईकोर्ट ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के सुधाकरन को बड़ी राहत देते हुए धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी से राहत दे दी है। बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट का रुख किया था। जिस पर जस्टिस जियाद रहमान ने कांग्रेस नेता को गिरफ्तारी से 21 जून तक राहत दे दी। 21 जून को हाईकोर्ट फिर सुनवाई करेगा। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि याचिकाकर्ता के खिलाफ अगली सुनवाई तक कोई कार्रवाई नहीं की जानी चाहिए।
विज्ञापन
क्या है मामला
केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख के सुधाकरन को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था। दरअसल एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि सुधाकरन की मौजूदगी में उसने प्राचीन और दुलर्भ वस्तुओं के डीलर मोनसोन मावंकल को पैसे दिए थे। मावंकल ने पैसे नहीं लौटाए तो शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिसकी जांच क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही थी। सुधाकरन को इस मामले में गिरफ्तारी डर था क्योंकि एजेंसी ने कोर्ट में आवेदन देकर सुधाकरन को भी इस मामले में आरोपी बनाने की अपील की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने सितंबर 2021 में मावंकल को गिरफ्तार किया था। मावंकल पर आरोप है कि उसने विभिन्न लोगों से बिजनेस करने के नाम पर 10 करोड़ रुपए लेकर गबन कर लिए हैं। मावंकल की सुधाकरन और कई शीर्ष अधिकारियों के साथ तस्वीरें वायरल भी हुईं थी। जिसे लेकर खूब राजनीतिक बयानबाजी हुई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Kerala: लिव-इन रिलेशनशिप के कानूनी दर्जे पर केरल हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- ऐसे जोड़े नहीं मांग सकते तलाक
फिल्ममेकर रामासिम्हन अबुबकर ने छोड़ी भाजपा
मलयालम फिल्ममेकर रामासिम्हन अबुबकर ने भाजपा छोड़ दी है। रामासिम्हन ने खुद इसका एलान किया। बता दें कि रामासिम्हन अबुबकर उस वक्त चर्चा में आए थे, जब दिसंबर 2021 में उन्होंने इस्लाम धर्म से नाता तोड़ लिया था और अपना नाम अली अकबर से बदलकर रामासिम्हन अबुबकर कर लिया था। रामासिम्हन केरल में भाजपा की स्थानीय कमेटी के सदस्य थे लेकिन 2021 में ही उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।
गुरुवार को फेसबुक पोस्ट लिखकर रामासिम्हन ने पार्टी छोड़ने का एलान किया और लिखा कि अब वह हर चीज के मुक्त हैं और सिर्फ धर्म के साथ हैं। बीते दो हफ्तों में तीन फिल्म पर्सनैलिटी ने भाजपा छोड़ दी है। इससे पहले मलयालम निर्देशक राजासेनन और अभिनेता भीमन रघु भी भाजपा छोड़ने का एलान कर चुके हैं। ये दोनों नेता फिलहाल सीपीआईएम के साथ हैं।