फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Congress demands NIA investigation indigenous bomb blast in Kannur

Kerala: कांग्रेस की मांग- कन्नूर में हुए देशी बम विस्फोट की जांच करे एनआईए, सीपीएम पर लगाए यह आरोप

Fri, 12 Apr 2024 08:14 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 12 Apr 2024 08:14 PM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने कहा कि विस्फोट की जांच एनआईए द्वारा ही कराई जानी चाहिए। केवल एनआईए जांच के बाद ही तथ्य साफ हो पाएगा और घटना के पीछे के वास्तविक दोषियों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
Kerala Congress demands NIA investigation indigenous bomb blast in Kannur
कांग्रेस। - फोटो : ANI

विस्तार

केरल कांग्रेस ने कन्नूर में हुए देशी बम विस्फोट की एनआईए जांच की मांग की है। कांग्रेस ने राज्य पुलिस की जांच पर असंतोष जाहिर किया है। गौरतलब है कि पांच अप्रैल को कन्नूर के पनूर में देशी बम बनाते समय विस्फोट हो गया था। विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत और तीन लोग घायल हो गए थे। 

विज्ञापन

एनआईए जांच की इसलिए जरूरत
केरल के पलक्कड़ में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने कहा कि एनआईए विस्फोटों और बम बनाने से संबंधित घटना की जांच करती है। एनआईए की स्थापना ही इसी वजह से हुई है। इसलिए बम विस्फोट की जांच एनआईए द्वारा ही कराई जानी चाहिए। केवल एनआईए जांच के बाद ही तथ्य साफ हो पाएगा और घटना के पीछे के वास्तविक दोषियों का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि एनआईए जांच की मांग का मुख्य कारण एक और है कि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और सीपीएम नेता एमवी गोविंदन ने कथित तौर पर आरोपियों को बचाने के प्रयास किए हैं। कांग्रेस नेता ने दावा किया है कि यूडीएफ के खिलाफ देशी बमों का इस्तेमाल किया जा सकता है क्योंकि वाम मोर्चे को लोकसभा चुनावों में हार का डर लग रहा है।  

विज्ञापन

पुलिस जांच नहीं कर पा रही: पीके फिरोस 
इसके अलावा, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राहुल मामकुताथिल ने भी विस्फोट की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि एनआईए जांच जरूरी है, जिससे पुलिस मामले में सबूत नष्ट न कर सके। बम बनाना एक गंभीर मुद्दा है। कांग्रेसी नेताओं के अलावा, मुस्लिम यूथ लीग के नेता पीके फिरोस ने कहा कि पुलिस मामले के साथ-साथ विस्फोट में घायल हुए लोगों की जानकारी भी छिपा रही है। पुलिस जांच नहीं कर पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में कई गिरफ्तारियां कीं
कांग्रेस और भाजपा ने ब्लास्ट पर कहा था कि सीपीएम चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने के प्रयास कर रही है। हालांकि, सत्तारूढ़ दल इन आरोपों को खारिज कर रहा है। पुलिस ने मामले में कई गिरफ्तारियां भी की हैं, जिसमें सीपीएम कार्यकर्ता और समर्थक भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed