फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala CM Vijayan said Electoral bonds biggest corruption in India opposed CAA

सियासत: विजयन बोले- केजरीवाल की गिरफ्तारी चुनावी बॉन्ड से ध्यान भटकाने का हथकंडा; भ्रष्टाचार-CAA पर कही यह बात

Mon, 25 Mar 2024 01:51 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 25 Mar 2024 01:51 AM IST
सार

विजयन ने कहा कि चुनावी बॉन्ड का विचार जब सामने आया तो हमने विरोध किया क्योंकि यह भ्रष्टाचार का एक माध्यम है। उन्होंने सवाल पूछा कि भाजपा को इस तरह के घोर भ्रष्टाचार में शामिल होने की हिम्मत कैसे मिली?

विज्ञापन
Kerala CM Vijayan said Electoral bonds biggest corruption in India opposed CAA
Pinarayi Vijayan - फोटो : Social Media

विस्तार

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि चुनावी बॉन्ड घोटाला भारत में अब तक का सबसे भ्रष्टाचार है। इससे ध्यान भटकाने के लिए ही केंद्र सरकार ने केजरीवाल को गिरफ्तार करवा लिया। सीएए के खिलाफ सीपीआईएम द्वारा आयोजित तीसरी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा देश में कानून के शासन को बिलकुल महत्व नहीं देते हैं। संघ परिवार संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जे ने की कोशिश कर रहा है। 

विज्ञापन

केजरीवाल की गिरफ्तारी संघ यह संदेश देना चाहती
विजयन ने कहा कि चुनावी बॉन्ड का विचार जब सामने आया तो हमने विरोध किया क्योंकि यह भ्रष्टाचार का एक माध्यम है। उन्होंने सवाल पूछा कि भाजपा को इस तरह के घोर भ्रष्टाचार में शामिल होने की हिम्मत कैसे मिली? उन्होंने (भाजपा) सोचा कि उनसे कभी पूछताछ नहीं की जाएगी। विजयन ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तारी से संघ परिवार यह संदेश देना चाह रहा था कि वे देश के कानून से ऊपर हैं और अपने एजेंडे को लागू करने के लिए कुछ भी करेंगे।

विज्ञापन

अनुराग ठाकुर पर भी निशाना साधा
विजयन ने अनुराग ठाकुर के कुछ बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि उनके विवादित टिप्पणियों के कारण केरल में ही उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश सीएए का विरोध कर रहा था तो कांग्रेस अध्यक्ष भोज में भाग ले रहे थे। विरोध के दौरान एक भी कांग्रेस नेता नहीं था। राहुल खुद विदेश में थे। वामपंथी नेताओं को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले भी विरोध कर चुके हैं सीएम
सीएए को लेकर विजयन ने कुछ दिन पहले कहा था कि यह कानून पूरी तरह से असंवैधानिक है। यह पूरी तरह से मानवाधिकारों के खिलाफ और भारत के विचार के लिए चुनौती है। कांग्रेस पर भी तीखा हमला करते हुए विजयन ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी पार्टी इस मामले पर पूरी तरह से चुप है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम पिनाराई विजयन ने कहा कि सीएए धार्मिक भेदभाव को कानूनी वैधता दे रहा है, लेकिन कांग्रेस सीएए के खिलाफ संयुक्त मोर्चे से पीछे हट रही है। इसके अलावा, सीएम ने कहा कि कांग्रेस और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सीएए नियमों की हालिया अधिसूचना पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।

संघ पर भी साधा निशाना
विजयन ने कहा कि ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारे सबसे पहले दो मुसलमानों ने लगाए थे। ऐसे में क्या संघ परिवार इन नारों को त्यागने के लिए तैयार है। उन्होंने उत्तर केरल के मुसलमान बहुल जिले मलप्पुरम में कहा कि मुस्लिम शासकों, सांस्कृतिक नायकों और अधिकारियों ने देश के इतिहास एवं स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


विजयन ने उदाहरण देते हुए कहा कि अजीमुल्ला खान नाम के एक मुस्लिम व्यक्ति ने ‘भारत माता की जय’ का नारा दिया था। यहां आए संघ परिवार के कुछ नेताओं ने अपने सामने बैठे लोगों से ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाने को कहा। यह नारा किसने दिया था? मुझे नहीं पता कि संघ परिवार को यह जानकारी है कि उस व्यक्ति का नाम अजीमुल्ला खान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed