फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala CM Vijayan accuses Union Environment Minister of humiliating those who died in landslides.

Kerala: सीएम विजयन का केंद्रीय पर्यावरण मंत्री पर पलटवार, कहा- वे भूस्खलन में मरने वालों को कर रहे हैं अपमानित

Tue, 06 Aug 2024 07:41 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 06 Aug 2024 07:41 PM IST
सार

Kerala: केरल के वायनाड में आए भूस्खलन को लेकर राजनीति अब तेज होने लगी है। पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बयान और अब केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के बयानों ने इसे और हवा दे दी है। इसे लेकर केरल के सीएम पिनाराई विजयन और राज्य के उद्योग मंत्री ने पलटवार किया है।

विज्ञापन
Kerala CM Vijayan accuses Union Environment Minister of humiliating those who died in landslides.
सीएम विजयन का केंद्रीय पर्यावरण मंत्री पर पलटवार - फोटो : ANI

विस्तार

वायनाड भूस्खलन पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के बयान की केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने निंदा की है और उन्होंने सभी आरोपों को झूठा बताया हैं। सीएम विजयन ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री पर भूस्खलन में मरने वालों को अपमानित करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पर्यावरण मंत्री ने क्या दिया था बयान
दरअसल केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने एक दिन पहले कहा था कि केरल सरकार ने राज्य के पारिस्थितिक रूप से नाजुक क्षेत्र में अवैध मानव आवास विस्तार और खनन की अनुमति दी, जिसके कारण वायनाड जिले में विनाशकारी भूस्खलन हुआ। उन्होंने मानव आवास की अनुमति देते हुए मिट्टी की स्थलाकृति, चट्टान की स्थिति, भू-आकृति विज्ञान, पर्वत ढलान और वनस्पति संरचना जैसे महत्वपूर्ण पर्यावरणीय कारकों की उपेक्षा करने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की थी।
विज्ञापन


केरल के उद्योग मंत्री ने किया पलटवार
वहीं इस पर केरल के उद्योग मंत्री पी. राजीव ने मंगलवार को दावा किया कि केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने वैज्ञानिकों से केरल विरोधी लेख मंगवाकर वायनाड में हुए भूस्खलन के लिए राज्य की नीतियों को दोषी ठहराने की साजिश रची है। मंत्री ने आरोप लगाया कि जब किसी ने साजिश का पालन नहीं किया, जिसका खुलासा कुछ समाचार रिपोर्टों से हुआ, तो केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव खुद झूठे बयानों के साथ आगे आए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ऐसी साजिश तब रची गई जब पूरा राज्य बचाव प्रयासों में लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


'गृह मंत्री के दावे को पहले झूठा करार दिया गया'
केरल के उद्योग मंत्री ने कहा कि समाचार रिपोर्टों ने आपदा के लिए राज्य सरकार की नीतियों को दोषी ठहराने के प्रयासों को उजागर किया, जिसमें प्रेस सूचना ब्यूरो की तरफ से अप्रमाणित जानकारी वाले वैज्ञानिकों से केरल विरोधी लेख मंगवाने के कथित प्रयास शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मलयालम मीडिया ने पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कथित झूठे दावे को झूठ करार दिया है कि केरल को भूस्खलन के बारे में चेतावनी दी गई थी।


विश्व स्तरीय पुनर्वास सुनिश्चित करेंगे- सीएम
उन्होंने एक्स पर कहा कि चेतावनी देने में केंद्र की विफलता स्पष्ट है, और भविष्य में इसे छिपाने का यह प्रयास उजागर होगा। राज्य सरकार बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप वाले क्षेत्र में हुए भूस्खलन का वैज्ञानिक अध्ययन करने का प्रयास कर रही है। वहीं केरल के सीएम पिनाराई विजयन ने कहा, हम वायनाड में विश्व स्तरीय पुनर्वास सुनिश्चित करेंगे। हमारा लक्ष्य एक ऐसा पुनर्वास मॉडल लागू करना है जो देश और दुनिया के लिए एक उदाहरण बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed