फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala CM Pinarayi Vijayan writes to PM Modi over the arrest of former Delhi Deputy CM Manish Sisodia

सिसोदिया को मिला केरल CM का साथ : PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- एजेंसिया परेशान कर रहीं, गिरफ्तारी गलत

Tue, 07 Mar 2023 01:09 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Tue, 07 Mar 2023 01:09 PM IST
सार

विजयन ने लिखा, 'मैं माननीय प्रधानमंत्री का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह पत्र लिख रहा हूं। कई विपक्षी दल, जिसमें विभिन्न राज्यों के मुख्यंत्री शामिल हैं, वे मनीष सिसोदिया की गिरफ्तार का विरोध कर रहे हैं।'

विज्ञापन
Kerala CM Pinarayi Vijayan writes to PM Modi over the arrest of former Delhi Deputy CM Manish Sisodia
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को अब केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन का भी साथ मिल गया है। विजयन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर सिसोदिया के मामले में अपना विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने अपनी चिट्ठी में आरोप लगाया है कि राजनीतिक साजिश के तहत सिसोदिया और विपक्ष के नेताओं को फंसाया जा रहा है। 
विज्ञापन


विजयन ने कहा कि विपक्ष के कई राजनीतिक दलों और कई राज्यों के मुख्यमंत्री ने इस मामले में अपना विरोध दर्ज कराया है। विजयन ने लिखा, 'मैं माननीय प्रधानमंत्री का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह पत्र लिख रहा हूं। कई विपक्षी दल, जिसमें विभिन्न राज्यों के मुख्यंत्री शामिल हैं, वे मनीष सिसोदिया की गिरफ्तार का विरोध कर रहे हैं। जो कुछ दिन पहले तक दिल्ली के मंत्री हुआ करते थे।' केरल सीएम ने कहा, 'इस गिरफ्तारी ने इस बात को और बल और तर्क दिया है कि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ आपत्तिजनक बरामद नहीं हुआ
विजयन ने कहा, 'सिसोदिया के मामले में नकदी जैसी कोई आपत्तिजनक चीज नहीं बरामद हुई है। ऐसे में गलत तरीके से एजेंसियां विपक्ष के नेताओं को निशाना बना रहीं हैं। वह लोगों के निर्वाचित प्रतिनिधि हैं और जांच एजेंसियों के समन के जवाब में उनके सामने पेश होते रहे हैं।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed