फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala CM Pinarayi Vijayan slams Congress over absence of their and IUML flags in Rahul Gandhi's roadshow

Wayanad: राहुल गांधी के रोड शो से गायब रहे कांग्रेस और IUML के झंडे, केरल CM ने आरोप लगा कह दी यह बात

Thu, 04 Apr 2024 10:57 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 04 Apr 2024 10:57 AM IST
सार

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि कांग्रेस अपने झंडे के पीछे के बलिदानों और इतिहास को भूल गई है। ऐसा लगता है कि वह संघ परिवार की इस बात को मान रही है कि वे अपने झंडे को त्याग दें।
 

विज्ञापन
Kerala CM Pinarayi Vijayan slams Congress over absence of their and IUML flags in Rahul Gandhi's roadshow
Pinarayi Vijayan - फोटो : Social Media

विस्तार

केरल के वायनाड लोकसभा सीट पर सियासी हलचल शुरू हो गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कल वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल कर लिया है। नामांकन दाखिल करने से पहले उन्होंने वायनाड में रोड शो किया था। इसी रोड शो को लेकर अब केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने निशाना साधा है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि रोड शो के दौरान कांग्रेस अपना या इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) का झंडा नहीं दिखा सकी क्योंकि वह भाजपा से डरी हुई थी। 

विज्ञापन

 
आईयूएमएल के वोट तो चाहती है...
विजयन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के रुख से संकेत मिलता है कि वह इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के वोट तो चाहती है, लेकिन उनका झंडा नहीं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि कांग्रेस उस स्तर तक गिर गई है, जहां वह सांप्रदायिक ताकतों से डरती है।
विज्ञापन


26 अप्रैल को होगा चुनाव
बता दें कि राहुल गांधी वायनाड लोकसभा सीट से भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के. सुरेंद्रन और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की नेता एनी राजा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। केरल में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 26 अप्रैल को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है मामला
वायनाड लोकसभा सीट पर हमेशा ही सबकी निगाह होती है। इस बार कांग्रेस पार्टी पर सवाल इसलिए खड़े हो गए हैं क्योंकि साल 2019 में जब इस निर्वाचन क्षेत्र में रोड शो हुआ था तब आईयूएमएल के झंडे कांग्रेस से ज्यादा दिखाई दे रहे थे। जबकि इस बार न तो कांग्रेस और न ही आईयूएमएल के झंडे दिखाई दिए। 

अमित शाह ने किया था हमला
विजयन ने कहा कि इस बार झंडे इसलिए नहीं दिखाई दिए क्योंकि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने आईयूएमएल के झंडों को लेकर कांग्रेस पर कटाक्ष किया था। साल 2019 में जब चुनावी अभियान चरम पर थे, तब वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह ने कांग्रेस नेता के रोड शो के दौरान आईयूएमएल के हरे झंडे होने पर कहा था कि क्षेत्र में एक जुलूस के दौरान यह समझना मुश्किल था कि यह भारत था या पाकिस्तान।


उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस अपने झंडे के पीछे के बलिदानों और इतिहास को भूल गई है। ऐसा लगता है कि वह संघ परिवार की इस बात को मान रही है कि वे अपने झंडे को त्याग दें।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed