{"_id":"60fea699c8cebd0928628e39","slug":"kerala-cm-pinarayi-vijayan-and-opposition-lock-horns-over-hawala-money-heist-case-in-assembly-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: हवाला मामले को लेकर विधानसभा में हंगामा, विपक्ष और मुख्यमंत्री के बीच तीखी बहस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: हवाला मामले को लेकर विधानसभा में हंगामा, विपक्ष और मुख्यमंत्री के बीच तीखी बहस
Mon, 26 Jul 2021 08:12 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 26 Jul 2021 08:12 PM IST
सार
केरल विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और कांग्रेसनीत यूडीएफ सदस्यों के बीच कोडाकरा हवाला लूट मामले को लेकर तीखे शब्द बाण चले। विपक्ष ने आरोप लगाया कि एलडीएफ सरकार और मुख्यमंत्री इस अपराथ में शामिल भगवा दल के नेताओं को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ ही विपक्षी सदस्यों ने इसके विरोध में वॉकआउट किया।
विज्ञापन
केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
विस्तार
विपक्षी सदस्यों ने इस मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव की मांग करते हुए एक नोटिस पेश करते हुए आरोप लगाया कि अवैध धन हस्तांतरण मामले के पीछे कुछ भाजपा नेता मास्टरमाइंड थे। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस ने उन्हें हाल ही में एक स्थानीय अदालत में दायर आरोप पत्र में गवाह के रूप में सूचीबद्ध किया था, इसलिए आगे की जांच केंद्रीय एजेंसी के हवाले की जानी चाहिए।
विज्ञापन
इसके साथ ही विपक्षी सदस्यों ने करोड़ों रुपये के इस घोटाले में जांच को प्रभावित करने के लिए एक खुफिया भाजपा-सीपीआई(एम) नेक्सस बनने की भी आशंका जताई। वहीं, विजयन ने इस आरोप से इनकार किया कि राज्य सरकार हवाला पैसे के स्रोत का पता लगाने के लिए किसी अधिकृत केंद्रीय एजेंसी को जांच सौंपे बिना ही मामले को सुलझाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष जानबूझकर तथ्यों को छिपाने और जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है। विजयन ने कहा कि जांच करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के पास अपने संबंधित कानून के तहत स्पष्ट शक्तियां हैं। विपक्ष इस तरह के आरोप लगा रहा है, हालांकि वे ये स्पष्ट रूप से जानते हैं कि राज्य सरकार को उन्हें जांच सौंपने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि कोडाकरा में लूटा गया पैसा छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए जुटाई गई बड़ी राशि का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस ने मामले की जांच की है और चार्जशीट दाखिल की है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन और पार्टी के जिला पदाधिकारियों समेत करीब 250 गवाहों से पूछताछ की जा चुकी है।
विजयन ने कहा कि पुलिस की जांच अभी प्रारंभिक अवस्था में है और हो सकता है जो भाजपा नेता अभी गवाह के तौर पर हैं वह आगे चलकर आरोपी बन जाएं। वहीं, विपक्ष ने इसका विरोध करने हुए अपना आरोप दोहराया कि इस मामले को रफा-दफा करने के लिए ही भाजपा नेताओं को आरोपी के स्थान पर गवाह बनाया गया है और इसमें राज्य सरकार मदद कर रही है।