{"_id":"6a036ea3425f555bb909ecde","slug":"kerala-cm-announcement-updates-congress-chief-ministerial-pick-kpcc-leaders-rahul-gandhi-meeting-hindi-news-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल का अगला मुख्यमंत्री कौन?: राहुल गांधी ने टटोली नेताओं की नब्ज, अब खरगे के फैसले पर टिकी निगाहें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल का अगला मुख्यमंत्री कौन?: राहुल गांधी ने टटोली नेताओं की नब्ज, अब खरगे के फैसले पर टिकी निगाहें
Wed, 13 May 2026 08:16 AM IST
राकेश कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार
Updated Wed, 13 May 2026 08:16 AM IST
सार
केरल में जीत के बाद अब कांग्रेस नेतृत्व सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री चुनना चाहता है। राहुल गांधी की वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा पूरी हो चुकी है, अब बस बुधवार को आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। दावा किया गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बंगलूरू से दिल्ली लौट रहे हैं। उनकी सोनिया गांधी से अंतिम चर्चा होगी। इसके बाद ही आधिकारिक मुहर लगेगी।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी
- फोटो : ANI
विस्तार
केरल में कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सस्पेंस अब अपने अंतिम दौर में है। मंगलवार को राहुल गांधी ने दिल्ली में पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ मैराथन बैठक की। 10 जनपथ पर हुई इस मुलाकात में राहुल गांधी ने जमीनी स्थिति और जनता की भावनाओं को गहराई से समझा। केरल की राजनीति के दिग्गजों से मशविरा लेने के बाद अब गेंद आलाकमान के पाले में है।
बुधवार को हो सकता है नाम का एलान
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के मुरलीधरन ने बैठक के बाद संकेत दिए हैं कि मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा बुधवार तक हो सकती है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बंगलूरू से रात को दिल्ली लौट रहे हैं। खरगे के आने के बाद सोनिया गांधी से अंतिम चर्चा होगी। इसके बाद ही आधिकारिक मुहर लगेगी।
तीन दिग्गजों में है मुख्य मुकाबला
सीएम की रेस में तीन बड़े नाम सबसे आगे चल रहे हैं। इनमें रमेश चेन्निथला, वीडी सतीशन और एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल शामिल हैं। राहुल गांधी ने इन नामों पर राय जानने के लिए वीएम सुधीरण, एमएम हसन और के सुधाकरण जैसे आठ पूर्व अध्यक्षों से वन-टू-वन बात की है। मुल्लापल्ली रामचंद्रन से फोन पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: केरल में कौन होगा सीएम?: कांग्रेस के विधायक दल की हुई बैठक; पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे माकन और वासनिक
विधायकों के साथ जनता की पसंद पर जोर
मुरलीधरन ने कहा कि मुख्यमंत्री का चयन केवल विधायकों की राय पर नहीं होगा। पार्टी यूडीएफ के सहयोगी दलों और आम जनता की भावनाओं का भी सम्मान करना चाहती है। पर्यवेक्षक अजय माकन और मुकुल वासनिक पहले ही विधायकों की राय ले चुके हैं। अब अंतिम निर्णय हाईकमान को लेना है।
यूडीएफ का शानदार प्रदर्शन
बता दें कि 140 सीटों वाली केरल विधानसभा में यूडीएफ ने 102 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है। इसमें कांग्रेस के पास 63, मुस्लिम लीग के पास 22, केरल कांग्रेस के पास आठ और आरएसपी के पास तीन सीटें हैं। चार मई को आए नतीजों के बाद से ही मुख्यमंत्री के नाम पर मंथन जारी है।
वीडियो-

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन