{"_id":"588e65eb4f1c1b7d3de80929","slug":"kerala-classical-dancer-dies-during-stage-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोच्चि में स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान क्लासिकल डांसर की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कोच्चि में स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान क्लासिकल डांसर की मौत
एजेंसी/ कोच्चि
Updated Mon, 30 Jan 2017 03:30 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोच्चि के पास परवुर में एक मंदिर महोत्सव में अपने गुरु के साथ स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान एक 48 वर्षीय प्रोफेशनल क्लासिकल नृतक की मृत्यु हो गई। स्थानीय मीडिया के अनुसार, शनिवार को वडक्केक्करा कट्टथुरुथ नांबियाथ भद्रकाली मंदिर में भरतनाट्यम का आनंद लेते हुए दर्शकों ने सोचा कि नृतक ओमनकुट्टन का स्टेज पर से गिरना इस परफॉर्मेंस का हिस्सा है। हालांकि, उनके गुरु सिवान मलयंकारा ने देखा कि ओमनकुट्टन ने अपना संतुलन खो दिया और गिर गए।
विज्ञापन
इसके बाद सिवान ने परफॉर्मेंस को रोक दिया और पर्दे को हटाने को कहा। ओमनकुट्टन को तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ओमनकुट्टन पिछले 25 सालों से क्लासिकल नृत्य कर रहे थे और उन्होंने राष्ट्रीय साक्षरता मिशन के तहत बिहार में 400 स्टेज परफॉर्मेंस किए थे।
विज्ञापन