फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala cadre IPS officer Nitin Agarwal appointed Border Security Force DG latest news in hindi

BSF: केरल कैडर के IPS अधिकारी नितिन अग्रवाल बने बीएसएफ के डीजी, पांच माह से खाली था पद

Mon, 12 Jun 2023 01:51 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 12 Jun 2023 01:51 AM IST
सार

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अग्रवाल को बीएसएफ महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। पंकज कुमार सिंह के 31 दिसंबर, 2022 को सेवानिवृत्त होने के बाद से बीएसएफ प्रमुख का पद खाली है।

विज्ञापन
Kerala cadre IPS officer Nitin Agarwal appointed Border Security Force DG latest news in hindi
BSF - फोटो : Social Media

विस्तार

केरल कैडर के 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी नितिन अग्रवाल को रविवार रात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया। अग्रवाल वर्तमान में दिल्ली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) मुख्यालय में संचालन के अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में तैनात हैं।  
विज्ञापन


पांच माह से खाली था पद
कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अग्रवाल को बीएसएफ महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। पंकज कुमार सिंह के 31 दिसंबर, 2022 को सेवानिवृत्त होने के बाद से बीएसएफ प्रमुख का पद खाली है। हालांकि, सीआरपीएफ के डीजी सुजॉय लाल थाउसेन बीएसएफ का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।
विज्ञापन


चार दिवसीय सीमा वार्ता का नेतृत्व कर रहे थाउसेन
अग्रवाल की नियुक्ति उस दिन हुई जब बीएसएफ ने दिल्ली में अपने बांग्लादेशी समकक्ष बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के साथ चार दिवसीय सीमा वार्ता शुरू की। थाउसेन इस वार्ता के लिए बीएसएफ का प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। बांग्लादेश प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बीजीबी डीजी मेजर जनरल एकेएम नजमुल हसन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 जून को संभाल सकते हैं पदभार
14 जून को वार्ता समाप्त होने के बाद नए डीजी के बीएसएफ का कार्यभार संभालने की उम्मीद है। नितिन अग्रवाल ने केरल में विभिन्न विभागों में काम करने के अलावा गृह मंत्रालय (एमएचए) की कमान संभाल चुके है। लगभग 2.65 लाख कर्मियों वाले मजबूत बीएसएफ को मुख्य रूप से आंतरिक सुरक्षा क्षेत्र में विभिन्न कर्तव्यों का पालन करने के अलावा पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ भारतीय सीमाओं की रक्षा करने का काम सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed