{"_id":"58b9468e4f1c1b9e64830d47","slug":"kerala-budget-leaked-on-facebook-opposition-alleges","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर लीक हुआ केरल सरकार का बजट, विपक्ष का वॉकआउट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
फेसबुक पर लीक हुआ केरल सरकार का बजट, विपक्ष का वॉकआउट
amarujala.com presented by: रोहित कुमार पोरवाल
Updated Fri, 03 Mar 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
केरल विधानसभा में राज्य बजट 2017-18 शुक्रवार को पेश किया गया। बजट पेश होने के दौरान राज्य सरकार को विपक्ष की नाराजगी का सामना करना पड़ा। दरअसल, सरकार ने जैसे ही बजट पेश करना शुरू किया, विपक्ष की तरफ से यह आवाज उठी कि बजट सोशल मीडिया पर लीक किया गया है। सदन में कहा गया कि फेसबुक पर बजट की उन घोषणाओं का भी जिक्र है, जिनकी घोषणा सदन में अभी हुई भी नहीं है। इतना होते ही हंगामे ने जोर पकड़ा, और जैसे ही बजट को फिर से पेश करने की कोशिश की गई, विपक्ष ने वॉक आउट कर दिया।
विज्ञापन
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक बजट पेश होने के दौरान विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीताला ने कहा कि फेसबुक पर बजट को लीक किया गया। इसके बाद केरल के वित्त मंत्री थॉमस इसाक ने फिर से बजट पेश करना शुरू किया तो विपक्ष ने सदन से वॉक आउट कर दिया।
विज्ञापन
Kerala opposition boycott assembly proceedings as state FM Thomas Isaac presented the budget, allege that budget was leaked on social media
— ANI (@ANI_news) March 3, 2017
विज्ञापन
Trending Videos
'ई-मेल के जरिए मीडिया से साझा की गईं बजट की बातें'
फेसबुक
सत्तारूढ़ पार्टी पर आरोप है कि उसके वित्त मंत्रालय के कार्यालय से बजट की प्रमुख बातें मीडिया से शेयर की गईं। आरोप है कि बजट पेश होने के दैरान ई-मेल के जरिए जानकारियां मीडिया से साझा की गईं।
स्पीकर पी रामकृष्णन, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और वित्त मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि लगाए गए आरोप गंभीर है। बजट पेश होने के बाद इसकी जांच की जाएगी।
स्पीकर पी रामकृष्णन, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और वित्त मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि लगाए गए आरोप गंभीर है। बजट पेश होने के बाद इसकी जांच की जाएगी।