फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: Body of missing girl found in river mother in police custody

केरल में दिल दहला देने वाली वारदात: तीन साल की मासूम को पुल से नदी में फेंका, पुलिस ने मां को हिरासत में लिया

Tue, 20 May 2025 01:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, कोच्चि
पीटीआई, कोच्चि Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 20 May 2025 01:04 PM IST
विज्ञापन
Kerala: Body of missing girl found in river mother in police custody
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

केरल में तीन वर्षीय बच्ची मंगलवार की सुबह कोच्चि की एक नदी में मृत पाई गई। वह मट्टाकुझी में आंगनवाड़ी से लापता हो गई थी। बच्ची कल्याणी का शव एक स्कूबा टीम की ओर से घंटों की तलाशी अभियान के दौरान नदी में मिला। इसके बाद उसके परिवार ने सोमवार रात पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घटना के सिलसिले में बच्ची की मां संध्या को पिछली रात हिरासत में ले लिया। संदेह है कि मां ने बच्ची को नदी में फेंक दिया।

विज्ञापन


मां के विरोधाभासी बयान से हुआ शक
उन्होंने कहा कि महिला ने बच्ची को सोमवार शाम को आंगनवाड़ी से उठाया था। पुलिस की ओर से सीसीटीवी फुटेज की जांच में पुष्टि हुई कि महिला रात में अलुवा के पास मूझिकुलम इलाके में पहुंची थी। जब लड़की लापता हो गई और महिला ने बच्चे के बारे में विरोधाभासी बयान दिए, तो परिवार ने शिकायत के साथ पुलिस से संपर्क किया।
विज्ञापन


मूझिकुलम पुल से नदी में फेंकने की बात भी कही
अधिकारी ने कहा, 'पूछताछ के दौरान उसने बच्चे को छोड़ने के स्थान के बारे में विरोधाभासी बयान दिए। महिला ने यह भी कबूला कि उसने बच्चे को मूझिकुलम पुल से नदी में फेंक दिया। इसके बाद स्कूबा गोताखोरों को मोर्चे पर लगाया गया। आखिरकार मंगलवार को तड़के बच्चे का शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोवैज्ञानिक समस्याओं से पीड़ित बताई जा रही
उन्होंने कहा, 'महिला कुछ मनोवैज्ञानिक समस्याओं से पीड़ित बताई जा रही है, लेकिन वैज्ञानिक रूप से इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है। मां से पूछताछ चल रही है और उसकी गिरफ्तारी अभी दर्ज नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed