{"_id":"62161be8162c8c4ed351b4d3","slug":"kerala-bobbitisation-case-takes-fresh-turn-swami-gangeshananda-reveals-new-facts","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल बाबिटाइजेशन मामला: स्वामी गंगेशानंद के आरोपों से मामला फिर चर्चा में , 2017 में हुई थी सनसनीखेज घटना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल बाबिटाइजेशन मामला: स्वामी गंगेशानंद के आरोपों से मामला फिर चर्चा में , 2017 में हुई थी सनसनीखेज घटना
Wed, 23 Feb 2022 05:05 PM IST
Amit Mandal
एएनआई, कोच्चि
एएनआई, कोच्चि
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 23 Feb 2022 05:05 PM IST
सार
इस मामले में एक लड़की ने बताया था कि जब स्वामी ने उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की तो उसने अपने बचाव में उन पर हमला किया था। लेकिन स्वामी ने अब नया दावा किया है।
विज्ञापन
Gangeshananda
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वामी गंगेशानंद के सनसनीखेज बाबिटाइजेशन के पांच साल पुराने मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। स्वामी गंगेशानंद ने केरल फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज की डीजीपी बी संध्या के इस मामले में शामिल होने का आरोप लगाया है। उनका यह आरोप जांच की अंतिम रिपोर्ट के खुलासे के बाद सामने आया है, जिसमें अपराध शाखा ने निष्कर्ष निकाला था कि मामले में शिकायतकर्ता लड़की ने अपने पुरुष मित्र और स्वामी के शिष्य अयप्पादास के साथ मिलकर स्वामी के जननांगों को काटने की साजिश रची थी।
विज्ञापन
स्वामी बोले- बी संध्या की भूमिका की जांच हो
स्वामी गंगेशानंद ने कहा, मैं पांच साल पहले चट्टम्पी तिरुवनंतपुरम जिले के कन्नमूल में चट्टम्पी स्वामीकल (समाज सुधारक) के जन्मस्थान की स्मृति में आया था। यहां की 9 सेंट भूमि डीजीपी बी संध्या के पास थी और 7 सेंट भूमि उनके पति मधु कुमार के पास थी। इन लोगों ने मेरे मेरे जननांगों को काट दिया था। स्वामी ने कहा कि पुलिस को इस पूरे मामले में बी संध्या की भूमिका की जांच करनी चाहिए। मेरे साथ रहने वाले तीन लोगों का इससे कुछ लेना-देना था।
विज्ञापन
साथ ही स्वामी ने आरोप लगाया कि घटना वाले दिन उन्हें कुछ दिया गया था, जिससे वो नींद में चले गए थे। पांच साल के दौरान इससे संबंधित कोई चार्जशीट दाखिल नहीं की गई। इस मामले में वास्तव में मुझे ही प्रताड़ित किया गया था।
विज्ञापन
घटना 19 मई 2017 की
यह घटना 19 मई 2017 की है, जो रात को शिकायतकर्ता लड़की के घर पर हुई थी। उस समय कानून की छात्रा रही लड़की ने शुरू में शिकायत की थी जिसके बाद यह मामला सबके सामने आया था। लड़की ने बताया था कि जब स्वामी ने उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की तो उसने अपने बचाव में उन पर हमला किया था।