फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala BJP yatra Yogi Aditya Nath to join Amit Shah today

केरल में बोले योगी- सीएम के जिले में हुए 20 मर्डर, साफ है कि हत्यारों को सुरक्षा दी जाती है

Wed, 04 Oct 2017 03:50 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
टीम डिजिटल अमर उजाला Updated Wed, 04 Oct 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
Kerala BJP yatra Yogi Aditya Nath to join Amit Shah today
योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की केरल में निकाली जा रही 'जन रक्षा' यात्रा का आज दूसरा दिन है। इसमें हिस्सा लेने के लिए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे हैं। वह कन्नूर से यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा के दौरान योगी ने कहा कि यह केरल, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा की कम्यूनिस्ट सरकार को आईना दिखाने के लिए है और ऐसी राजनीतिक हत्याएं रुकनी चाहिए। योगी ने आगे कहा लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है फिर भी राजनीति से प्रेरित हत्याएं हो रही हैं। योगी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीएम के जिले में बीस कार्यकर्ता मारे गए, इससे साफ है कि हत्यारों को सुरक्षा दी जा रही है।

विज्ञापन


केरल के साथ-साथ दिल्ली और ओडिशा में भी भाजपा और संघ के कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में प्रदर्शन हुआ। ओडिशा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीपीएम के झंडे भी जलाए।
विज्ञापन


बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पहले से केरल में हैं। बीजेपी की यह यात्रा 'रिले रेस' जैसी है। इसमें बीजेपी के बड़े नेता एक-एक करके राज्य के विभिन्न हिस्सों में घूम-घूमकर यात्रा को राज्य की राजधानी तिरुवनंतपुरम में समाप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी भाजपा के इकलौते ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिनको केरल में रैली के लिए बुलाया गया है। इसकी वजह योगी की छवि मानी जा रही है। यात्रा के लिए बीजेपी ने 'जिहादी-लाल आतंक के खिलाफ सबको खड़ा होना चाहिए' का नारा दिया है। माना जा रहा है कि इससे बीजेपी अपना हिंदू वोट बैंक मजबूत करना चाहती है।
 

     
 

अमित शाह ने भी साधा था निशाना

Kerala BJP yatra Yogi Aditya Nath to join Amit Shah today
अमित शाह - फोटो : ANI
भाजपा की जन रक्षा यात्रा वामपंथियों की बढ़ती हिंसक घटनाओं के खिलाफ है। मंगलवार को कन्नूर में शाह ने रैली की थी। रैली को संबोधित करते हुए शाह ने राज्य के सीएम पिनराई विजयन पर निशाना साधा था। 

शाह ने कहा था कि केरल में अबतक भाजपा और आरएसएस के 120 से ज्यादा कार्यकर्ता मारे जा चुके हैं जिसके लिए सीधे तौर पर सीएम विजयन जिम्मेदार हैं। शाह ने केरल पहुंचकर सबसे पहले कन्नूर स्थित शिव मंदिर और राजा राजेश्वर मंदिर के दर्शन किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed