फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: BJP came to defend PC George, CM Vijayan reminds of Graham Staines killing, issued list of 486 attacks on Christians

Kerala: जॉर्ज के बचाव में आई भाजपा तो सीएम विजयन ने ग्राहम स्टेंस कांड याद दिलाया, ईसाईयों पर 486 हमलों की फेहरिस्त जारी

Fri, 27 May 2022 11:03 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 27 May 2022 11:03 AM IST
सार

भाजपा ने जॉर्ज का बचाव करते हुए कहा था कि केरल की एलडीएफ सरकार ईसाई समुदाय को जानबूझकर निशाना बना रही है।

विज्ञापन
Kerala: BJP came to defend PC George, CM Vijayan reminds of Graham Staines killing, issued list of 486 attacks on Christians
सीएम पिनराई विजयन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

भड़काऊ भाषण देने के मामले में जेल भेजे गए कांग्रेस के पूर्व विधायक पीसी जॉर्ज के बचाव में भाजपा के आगे आने पर केरल के सीएम पिनराई विजयन ने पलटवार किया है। सीएम विजयन ने भाजपा व संघ परिवार को घेरते हुए कहा कि 2021 देशभर में ईसाईयों पर 486 हमले किए गए।

विज्ञापन

भाजपा ने जॉर्ज का बचाव करते हुए कहा था कि केरल की एलडीएफ सरकार ईसाई समुदाय को जानबूझकर निशाना बना रही है। इस पर विजयन ने देश में अल्पसंख्यकों पर कथित रूप से संघ परिवार और अन्य दक्षिण पंथी संगठनों के हमलों का मुद्दा उठाया। 

विज्ञापन

विजयन ने राज्य की त्रिक्काकारा सीट के उपचुनाव को लेकर आयोजित सत्तारूढ़ एलडीएफ के सम्मेलन में कहा कि ग्राहम स्टेंस और उनके दो बेटों को कोई कैसे भूल सकता है, जिन्हें जिंदा जला दिया गया था। जनपक्षम के नेता पीसी जॉर्ज पर निशाना साधते हुए विजयन ने कहा कि ईसाईयों की रक्षा करने की आड़ में भाजपा सांप्रदायिक जहर उगलने वालों का समर्थन कर रही है। जॉर्ज को हाल ही में भड़काऊ भाषण देने के मामले में गुरुवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विजयन ने आरोप लगाया कि 2021 में संघ परिवार ने ईसाईयों के खिलाफ 486 हमले कराए थे। इसके अलावा उन्होंने 1998 में गुजरात के चर्चों के कथित हमलों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 2008 में ओडिशा में व्यापक हिंसा हुई थी। इस हिंसा में में 38 ईसाईयों की जान गई थी। सीएम विजयन ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले और बाद में चर्चों पर हुए हमलों और 2015 में दिल्ली में ईसाइयों के खिलाफ अपराधों का भी जिक्र किया। उन्होंने पिछले साल मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक और तेलंगाना में हुए हमलों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने मुस्लिमों के खिलाफ अपराधों का भी जिक्र किया। 

जॉर्ज प्रकरण को बताया प्रायोगिक खुराक
सीएम विजयन ने चेतावनी दी कि केरल में अल्पसंख्यक के खिलाफ अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जॉर्ज प्रकरण प्रायोगिक खुराक (टेस्ट डोज) है। केरल में किसी को नफरत नहीं फैलाने देंगे। 


जॉर्ज के बयान के बाद केरल में बवाल
दरअसल, पीसी जॉर्ज ने कथित तौर पर केरल के एक रेस्त्रां में हिंदुओं को नपुंसक बनाने वाली चाय बेचने का आरोप लगाते हुए वहां चाय नहीं पीने का आह्वान किया था। उनके बयान के बाद प्रदेश में राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस ने केरल सरकार से जॉर्ज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।  विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने आरोप लगाया कि जॉर्ज ने यह बयान सांप्रदायिकता भड़काने और समाज में विभाजन पैदा करने के मकसद से दिया।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed