Kerala: भाजपा ने तिरुवनंतपुरम-एर्नाकुलम में नगर निगम के मेयर पद के लिए घोषित किए उम्मीदवार, किस पर खेला दांव?
केरल में भाजपा ने तिरुवनंतपुरम मेयर पद के लिए वीवी राजेश और डिप्टी मेयर के लिए जीएस आशा नाथ को उम्मीदवार घोषित किया। एर्नाकुलम के त्रिप्पुनिथुरा नगरपालिका में पीएल बाबू और राधिका वर्मा को चेयरपर्सन व वाइस चेयरपर्सन बनाया गया।
केरल में भाजपा ने तिरुवनंतपुरम मेयर पद के लिए वीवी राजेश और डिप्टी मेयर के लिए जीएस आशा नाथ को उम्मीदवार घोषित किया। एर्नाकुलम के त्रिप्पुनिथुरा नगरपालिका में पीएल बाबू और राधिका वर्मा को चेयरपर्सन व वाइस चेयरपर्सन बनाया गया।
विस्तार
केरल के तिरुवनंतपुरम में भाजपा ने नगर निगम के मेयर पद के लिए वीवी राजेश को उम्मीदवार घोषित किया है। वीवी राजेश वर्तमान में कोडुंगनूर वार्ड के काउंसिलर और भाजपा के राज्य सचिव हैं। साथ ही, करुमम वार्ड काउंसिलर जीएस आशा नाथ को उप-मेरायेर (डिप्टी मेयर) पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, एर्नाकुलम जिले के त्रिप्पुनिथुरा नगरपालिका के लिए भाजपा ने पीएल बाबू को चेयरपर्सन और राधिका वर्मा को वाइस चेयरपर्सन पद का उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा के इस फैसले के बाद आगामी नगर चुनावों में पार्टी की तैयारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है।
Thiruvananthapuram, Kerala | BJP State Secretary and Kodunganoor ward councillor VV Rajesh has been announced as the BJP’s mayor candidate for the Thiruvananthapuram Corporation. Karumam ward councillor G S Asha Nath has been named as the deputy mayor candidate.
विज्ञापन
PL Babu has been… pic.twitter.com/DR3fRkTseg
— ANI (@ANI) December 25, 2025
बता दें कि यह घोषणा भाजपा के राज्य महासचिव एस. सुरेश ने की। यह फैसला नगर निगम के नए चुने हुए भाजपा काउंसिलरों और जिला नेताओं की बैठक के दौरान फैसला लिया गया। हालांकि पहले चर्चा में सेवानिवृत्त डीजीपी आर. श्रीलेखा को मेयर उम्मीदवार बनाने का विचार था, लेकिन पार्टी के कुछ नेताओं ने इसका विरोध किया।
ये भी पढ़ें:- China On US: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट पर भड़का चीन, कहा- भारत के साथ संबंधों में दरार डालने की कोशिश
तिरुवंतपुरम में भाजपा के हौसले बुंलद
बता दें कि तिरुवंतपुरम में भाजपा के हौसले बुलंद दिख रहे है। कारण है कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर के संसदीय क्षेत्र तिरुवनंतपुरम निगम में कुल 50 सीटें जीतकर चार दशकों से जारी लेफ्ट के शासन को तोड़ दिया। कांग्रेस-नेतृत्व वाले यूडीएफ ने भी दोगुनी सीटें जीतकर अच्छे परिणाम हासिल किए। हालंकि तीन ध्रुवीय मुकाबले में तिरुवनंतपुरम का झुकाव भाजपा की ओर हुआ और वीवी राजेश के मेयर बनने की राह साफ हुई।
ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा जारी: एक और हिंदू युवक के साथ बर्बरता, भीड़ ने पीट-पीटकर की हत्या
अन्य वीडिओ
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.