फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: Ban on Silverline semi-high speed train project lifted, High Court reverses order

केरल: सिल्वरलाइन सेमी हाई स्पीड ट्रेन प्रोजेक्ट पर लगी रोक हटी, हाईकोर्ट ने पलटा आदेश

Mon, 14 Feb 2022 11:31 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 14 Feb 2022 11:31 AM IST
सार

खंडपीठ के समक्ष केरल सरकार ने एकल पीठ के फैसले को चुनौती दी थी। बड़ी पीठ ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पेश करने के एकल पीठ के निर्देश को भी खारिज कर दिया। 
 

विज्ञापन
Kerala: Ban on Silverline semi-high speed train project lifted, High Court reverses order
केरल हाईकोर्ट - फोटो : social media

विस्तार

केरल हाईकोर्ट की खंडपीठ ने 'सिल्वरलाइन सेमी-हाईस्पीड-रेल प्रोजेक्ट पर लगी रोक हटा दी है। हाईकोर्ट ने इस बारे में एकल पीठ का फैसला पलट दिया। एकल पीठ ने प्रोजेक्ट की सर्वे प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। सिल्वरलाइन सेमी-हाईस्पीड-रेल प्रोजेक्ट केरल सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है।

विज्ञापन

खंडपीठ के समक्ष केरल सरकार ने एकल पीठ के फैसले को चुनौती दी थी। बड़ी पीठ ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पेश करने के एकल पीठ के निर्देश को भी खारिज कर दिया। इस प्रोजेक्ट में केरल के कोसरगोद को राजधानी तिरुवनंतपुरम से जोड़ा जाएगा। राज्य सरकार व रेलवे मिलकर एक सेमी हाई-स्पीड रेलवे कॉरिडोर का निर्माण करेंगे।  

विज्ञापन


प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण की मंजूरी दी जा चुकी है। इस परियोजना का मकसद राज्य के उत्तरी और दक्षिणी छोर के बीच यात्रा के समय को कम करना है। 63,941 करोड़ रुपये की अनुमानित परियोजना को सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा सरकार का सबसे बड़ा बुनियादी ढांचागत उपक्रम माना जा रहा है। परियोजना के कारण नौ हजार भवन गिराए जाएंगे और करीब 10 हजार परिवार विस्थापित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


529 किमी लंबी रेलवे लाइन का प्रस्ताव
इसके तहत 529.45 किलोमीटर लंबी लाइन के निर्माण का प्रस्ताव है। इससे केरल के 11 जिले शामिल होंगे। प्रोजेक्ट पूरा होने पर कासरगोद से तिरुवनंतपुरम तक 200 किमी/ घंटा की रफ्तार से चलने वाली ट्रेनों में चार घंटे से भी कम समय में यात्रा की जा सकती है। अभी ट्रेनों से यह दूरी तय करने में करीब 12 घंटे लगते हैं। केरल रेल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (KRDCL) के इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 2025 तक का समय निर्धारित किया गया है। KRDCL या K-Rail, केरल सरकार और केंद्रीय रेल मंत्रालय के बीच एक संयुक्त उद्यम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed