फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arya Rajendran 21 to be Indias Youngest Mayor from Kerala Capital Thiruvananthapuram

देश की सबसे युवा मेयर होंगी 21 साल की आर्या राजेंद्रन, तिरुवनंतपुरम की संभालेंगी कमान

Fri, 25 Dec 2020 10:22 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 25 Dec 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
Arya Rajendran 21 to be Indias Youngest Mayor from Kerala Capital Thiruvananthapuram
आर्या राजेंद्रन - फोटो : ट्विटर

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के इतिहास में नया मील का पत्थर जुड़ गया है। यहां की अगली मेयर न केवल केरल की बल्कि पूरे देश की सबसे युवा मेयर हैं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) ने 21 साल की आर्या राजेंद्रन पर इस अहम पद के लिए भरोसा जताया है। आर्या तिरुवनंतपुरम की अगली मेयर बनेंगी। 

विज्ञापन


आर्या राजेंद्रन को मेयर नियुक्त करने का फैसला सीपीएम जिला सचिवालय ने लिया। उन्हें हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों में मुदवन्मुगल से वार्ड काउंसिलर चुना गया था। इन चुनावों में सीपीएम की ओर से आर्या सबसे युवा प्रत्याशी थीं।  देश की सबसे युवा मेयर बनने जा रहीं आर्या फिलहाल बीएससी (गणित) की छात्रा हैं। 
विज्ञापन



वह फिलहाल तिरुवनंतपुरम के ऑल सेंट्स कॉलेज से पढ़ाई कर रही हैं। राजनीतिक रूप से काफी सक्रिय रहने वाली आर्या स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया की राज्य समिति की सदस्य हैं। आर्या ने उम्मीद जताई कि इस फैसले से उनकी पढ़ाई पर असर नहीं पड़ेगा और राजनीतिक कार्य व पढ़ाई साथ-साथ चलते रहेंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मेयर पद की दौड़ में पहले सीपीएम की वरिष्ठ नेता जमीला श्रीधरन के साथ दो अन्य नेता भी शामिल थे, लेकिन पार्टी ने अनुभव के स्थान पर युवा नेता को वरीयता दी है। बता दें कि 100 सदस्यीय कॉरपोरेशन परिषद में सत्ताधारी डेमोक्रेटिक फंड की 52 सीटे हैं और विपक्षी भाजपा के पास 25 सीटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed