{"_id":"5c0b7bbebdec2212d12b19db","slug":"kerala-agreement-between-kswdc-and-stfdc-corporations-for-the-development-of-tribal-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल : आदिवासी महिलाओं के विकास के लिए दो निगमों के बीच समझौता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल : आदिवासी महिलाओं के विकास के लिए दो निगमों के बीच समझौता
भाषा, तिरुवनंतपुरम
Updated Sat, 08 Dec 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
आदिवासी महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल राज्य महिला विकास निगम (केएसडब्यूडीसी) ने आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें वित्तीय मदद दिलाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम (एएसटीएफडीसी) के साथ अनुबंध किया है। इस संबंध में एएसटीएफडीसी के अध्यक्ष और प्रबंधन निदेशक जी रमेश कुमार और केएसडब्यूडीसी की प्रबंधन निदेशक वी एस बिंदु ने शुक्रवार को एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये।
विज्ञापन
सहमति पत्र के मुताबिक एएसटीएफडीसी आदिवासी महिलाओं के कल्याण के लिये 56 लाख रुपये प्रदान करेगा। बिंदु ने कहा कि इससे आदिवासी तबके की महिलाओं के विकास में मदद मिलेगी। एएसटीएफडीसी के अध्यक्ष और प्रबंधन निदेशक जी रमेश कुमार ने कहा केएसडब्यूडीसी के साथ समझौते से एएसटीएफडीसी की गतिविधियों को पुनर्जीवित किया जा सकेगा। केएसडब्यूडीसी ने पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान कई एजेंसियों के जरिये महिलाओं को स्वरोजगार और उसके विकास के लिये 114 करोड़ रुपए का कर्ज दिया था।
विज्ञापन