फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala 39 students of Thrissur Medical College infected with Covid19 after taken both dose of vaccines

केरल: टीके की दोनों डोज लेने का बावजूद मेडिकल कॉलेज के 39 छात्र कोविड-19 संक्रमित पाए गए

Tue, 20 Jul 2021 12:44 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, त्रिशूर (केरल)
पीटीआई, त्रिशूर (केरल) Published by: देव कश्यप Updated Tue, 20 Jul 2021 12:44 AM IST
सार

  • अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया, ‘छह जून से अब तक कुल 39 मेडिकल छात्र कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं। उन सभी ने टीके की दो खुराक ली थी’

विज्ञापन
Kerala 39 students of Thrissur Medical College infected with Covid19 after taken both dose of vaccines
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केरल के त्रिशूर स्थित सरकारी मेडिकल अस्पताल के कम से कम 39 छात्र कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं जिन्हें कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी थी। यह जानकारी अस्पताल के अधिकारियों ने सोमवार को दी।

विज्ञापन


कोविड-19 महामारी के चलते लागू लॉकडाउन के कारण बंद मेडिकल कॉलेज को एक जून को फिर से खोल दिया गया था और छात्रों का पहला बैच पांच जून को परिसर में वापस आया था।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि 175 छात्रों का दूसरा बैच छह जून को आया था, जिनमें से उसी दिन कोविड-19 के पहले मामले की पुष्टि हुई थी। जब मामले बढ़ने लगे, तो अधिकारियों ने 17 जुलाई को उस बैच के सभी छात्रों की कोविड-19 जांच कराई। उनमें से 20 के वायरस से संक्रमित पाए जाने पर उन्हें घर जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छात्रों के तीन बैच परिसर में रह रहे हैं क्योंकि उनकी परीक्षा चल रही है और इन बैचों के उन्नीस छात्र कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया, ‘छह जून से अब तक कुल 39 मेडिकल छात्र कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं। उन सभी ने टीके की दो खुराक ली थी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed