{"_id":"5fecab50099b6e1ff56662c4","slug":"kerala-29-people-returned-from-uk-were-found-coronavirus-positive-more-than-6000-new-infection-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में ब्रिटेन से लौटे 29 लोग कोरोना संक्रमित मिले, 6000 से ज्यादा नए मामले","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल में ब्रिटेन से लौटे 29 लोग कोरोना संक्रमित मिले, 6000 से ज्यादा नए मामले
Wed, 30 Dec 2020 10:01 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम।
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:01 PM IST
विज्ञापन
केरल में अभी तक ब्रिटेन से लौटे 29 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल में ब्रिटेन से लौट 29 लोग अभी तक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ब्रिटेन में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। कारण कि इस स्ट्रेन से संक्रमण पहले के मुकाबले काफी तेजी से फैलता है।
विज्ञापन
बहरहाल, केरल की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने बुधवार को बताया कि ब्रिटेन से हाल ही में राज्य लौटे 29 लोगों के, अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। वहीं राज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कुल 6,268 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 5,707 लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दी गई है।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि ब्रिटेन से लौटे लोगों के नमूनों को जांच के लिए पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान भेजा गया है, ताकि उनमें वायरस के नए प्रकार के होने या नहीं होने की पुष्टि की जा सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राज्य में अभी तक कुल 7,55,717 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 6,87,104 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं और 65,394 लोगों का इलाज चल रहा है। राज्य में अभी तक कुल 3,042 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है।
राज्य के विभिन्न जिलों में फिलहाल 2,47,725 लोगों को निगरानी में रखा गया है जिनमें से 12,116 अस्पताल में भर्ती हैं। नए मामलों में से 54 स्वास्थ्यकर्मी हैं।