फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kendrapara Loksabha MP Baijayant Jay Panda quits BJD, was Suspended from BJD earlier this year

बीजेडी से निलंबित सांसद बैजयंत पांडा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, उठाए कई सवाल

Mon, 28 May 2018 02:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Updated Mon, 28 May 2018 02:30 PM IST
विज्ञापन
Kendrapara Loksabha MP Baijayant Jay Panda quits BJD, was Suspended from BJD earlier this year
बैजयंत पांडा
बैजयंत जय पांडा ने बीजू जनता दल (बीजेडी) से इस्तीफा दे दिया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को लिखे पत्र में पांडा ने कहा है कि पार्टी की राजनीति के गिरते स्तर का हवाला दिया है। बैजयंत पांडा ओडिशा के केंद्रापाड़ा से लोकसभा सांसद हैं। 
विज्ञापन


बैजयंत जय पांडा ने पत्र में लिखा है, "बहुत दुख के साथ मैंने उस राजनीति को छोड़ने का फैसला किया है जिसमें हमारी बीजेडी नीचे गिरती जा रही है। उन्होंने लिखा है कि वह पार्टी छोड़ने की सूचना लोकसभा अध्यक्ष को आधिकारिक तौर पर दे देंगे। 
विज्ञापन

 



बीजेडी ने इसी साल 24 जनवरी को बीजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बैजयंत पांडा को 'पार्टी विरोधी गतिविधियों' के आधार पर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबति कर दिया था। बैजयंत पांडा पर काफी समय से पार्टी और नवीन पटनायक के खिलाफ मोर्चा खोलने का आरोप लगता रहा है। 

प्राथमिक सदस्या से निलंबित किए जाने के बाद बैजयंत पांडा ने सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। उन्होंने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें पूरी तरह से गलत और निराधार बताया था।


उन्होंने लिखा, 'मैं इस बात से बेहद दुखी हूं कि पार्टी पर नियंत्रण कर चुके एक आईएएस अधिकारी ने मेरे खिलाफ साजिश रची और नवीन पटनायक उसे समझ नहीं पाए। मैं सभी आरोपों को सिरे से खारिज करता हूं। यह सभी निराधार हैं। मैं भगवान जगन्नाथ से मार्गदर्शन की प्राथर्ना करूंगा इसके बाद ही आगे कोई प्रतिक्रिया दूंगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed