फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ken betwa river linking project approved

केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना को मिली मंजूरी

Sun, 15 Jan 2017 02:48 AM IST
विवेक मिश्रा/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विवेक मिश्रा/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 15 Jan 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
ken betwa river linking project approved

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी नदी जोड़ परियोजना के तहत केन-बेतवा नदी को जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है। यह परियोजना पन्ना टाइगर रिजर्व के बीच से होकर बनाई जानी है। टाइगर रिजर्व को नुकसान की आशंका के चलते इस परियोजना को पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी नहीं मिल रही थी। अब पर्यावरण मंत्रालय की विशेषज्ञ सलाह समिति ने इसे सशर्त मंजूरी देने की सिफारिश कर दी है।

विज्ञापन


वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की नदी घाटी और पनबिजली परियोजनाओं की विशेषज्ञ सलाह समिति ने हाल ही में एक बैठक में यह फैसला लिया है। समिति ने इस परियोजना को मंजूरी नौ शर्तों पर दी है। इन शर्तों में कहा गया है कि परियोजना को शुरू करने से पहले परियोजना प्रस्तावक को कॉरीडोर में वन्यजीवों की संपदा और संपत्ति के नुकसान का आकलन करना होगा। वहीं परियोजना खत्म होने के बाद वास्तविक नुकसान के लिए भी अध्ययन करना होगा।
विज्ञापन


नदी जोड़ परियोजना के तहत केन-बेतवा को जोडने का यह पहला कदम है। इस परियोजना के लिए जंगल से जुड़ी सभी मंजूरी ली जा चुकी हैं। 10 हजार करोड़ रुपये की लागत से केन-बेतवा नदी परियोजना को जोड़ा जाएगा। केंद्र के मुताबिक इसका मकसद मध्य प्रदेश के केन नदी से पानी को उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में मौजूद बेतवा नदी में पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स परियोजना के लिए कुल 5,258 हेक्टेयर वन क्षेत्र का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें 4,141 हेक्टेयर क्षेत्र पन्ना टाइगर रिजर्व का होगा। इस घने वन क्षेत्र वाले टाइगर रिजर्व में बाघ, चीता, हिरण, गिद्ध जैसे कई वनजीव मौजूद हैं। 


राष्ट्रीय स्तर पर नदियों को आपस में जोड़ने की परियोजना का खाका पहली बार 1980 में तैयार किया गया था। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के समय इस परियोजना को साकार करने की तैयारी की गई थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed