{"_id":"59713a104f1c1bcd528b4691","slug":"keith-vaz-of-indian-origin-became-the-head-of-visa-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन की प्रवासी, वीजा समिति के प्रमुख बने भारतीय मूल के कीथ वाज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ब्रिटेन की प्रवासी, वीजा समिति के प्रमुख बने भारतीय मूल के कीथ वाज
एजेंसी, लंदन
Updated Fri, 21 Jul 2017 04:47 AM IST
विज्ञापन
Keith Vaz
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में सबसे अधिक समय तक सांसद रहने वाले भारतीय मूल के कीथ वाज को प्रवासी और वीजा संबंधित मुद्दों के लिए नई संसदीय समिति का प्रमुख चुन लिया गया है। 30 साल तक संसद सदस्य रहने वाले 60 वर्षीय वाज एक समूह के प्रमुख के रूप में कार्य करेंगे। कीथ वाज 1987 से लीसेस्टर से लेबर पार्टी के सांसद थे।
विज्ञापन
कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद बॉब ब्लैकमैन इस समिति के उपाध्यक्ष और स्कॉटिश मूल के सांसद मार्टिन डे सचिव के रूप में कार्य करेंगे। यह समिति प्रवासी और वीजा संबंधित मुद्दों को देखेगी। दरअसल जैसे ही ब्रिटेन, यूरोपीय यूनियन से बाहर निकलेगा वैसे ही प्रवासियों से संबंधित मुद्दे सामने आने लगेंगे।
विज्ञापन
ब्रिटेन में गृह कार्यालय अब भी लाखों लंबित मामलों से परेशान हैं। इस क्रम में यहां हजारों लोग भारतीय मूल के व्यक्ति हैं जो अब पुर्तगाली नागरिक हैं और ब्रिटेन में रहते हैं। अब इनको अपनी स्थिति को लेकर तत्काल स्पष्टीकरण की जरूरत है। उन्होंने कहा, यह महत्वपूर्ण है कि आव्रजन एवं वीजा की स्थिति पर हमारी पकड़ हो।
विज्ञापन
एेसी चिंता है कि वीजा संबंधी फैसले अब मुंबई की बजाय नई दिल्ली में किए जा रहे हैं। चिंताएं यह भी हैं कि आप बांग्लादेश के सिलहट में आवेदन करते हैं और आपको वीजा नई दिल्ली में लेना पड़ता है।