फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Keeping India and Pak in different groups will end the thrill of tournaments

अमर उजाला पोल: भारत-पाक को अलग ग्रुप में नहीं रखना चाहिए

Sun, 02 Oct 2016 05:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 02 Oct 2016 05:54 PM IST
विज्ञापन
Keeping India and Pak in different groups will end the thrill of tournaments
पोल के नतीजे - फोटो : amar ujala

पाकिस्तान के साथ चल रही तनातनी से दोनों देशों के बीत खेल भी तकरीबन ठप्प हैं। सीमा पर पाक की जारी नापाक हरकतों के चलते भारत सरकार ने उसे अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अलग-थलग करने की कोशिशें तेज कर दी हैं। ऐसे में बीसीसीआई ने भी भारत सरकार के फैसले का समर्थन करते हुए क्रिकेट के मैदान में भा पाकिस्तान को अलग-थलग करने का मन बना लिया है। बीसीसीआई ने आईसीसी से कहा है कि वह किसी भी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान की टीमों को एक ग्रुप में न रखे। ऐसे में क्रिकेट के दीवानों के रोमांच में खलल पड़ना लाजिमी है।

विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के लिए भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग ग्रुप में रखने से टूर्नामेंट का रोमांच कम होगा, ऐसा ज्यादातर लोगों ने बयां भी किया है। दरअसल, बीसीसीआई की आईसीसी से भारत-पाक की टीमों के एक ग्रुप में न रखने की गुजारिश के बाद अमर उजाला ने पोल कराया था। पोल में सवाल पूछा गया था कि क्या भारत-पाकिस्तान को अलग-अलग ग्रुप में रखने से टूर्नामेंट का रोमांच खत्म हो सकता है? इस पर पाठकों ने बढ़चढ़ कर अपनी प्रतिक्रिया दी। 
विज्ञापन


पोल के मुताबिक 53.9 फीसदी पाठकों का मानना है कि भारत-पाकिस्तान को अलग-अलग ग्रुप में रखने से टूर्नामेंट का रोमांच खत्म हो जाएगा। वहीं 43.21 फीसदी लोगों ने कहा कि भारत-पाकिस्तान की टीमों को अलग-अलग ग्रुप में रखने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। टूर्नामेंट का रोमांच बरकरार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 2.88 फीसदी लोगों ने कहा कि कह नहीं सकते कि ऐसे फैसले से क्या फर्क पड़ेगा। अमर उजाला के इस पोल में शाम पांच बजे तक कुल 2881 पाठकों ने हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed