{"_id":"584b79c24f1c1b7343447da1","slug":"keep-away-from-government-and-party-sasikalaa-tells-family","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जयललिता की मौत के बाद शशिकला ने परिवार से बनाई दूरी!","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जयललिता की मौत के बाद शशिकला ने परिवार से बनाई दूरी!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 10 Dec 2016 02:38 PM IST
विज्ञापन
जयललिता
- फोटो : ANI
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और एआईडीएमके की महासचिव जयललिता के निधन के बाद पार्टी और सरकार में उनके उत्तराधिकारी पर सस्पेंस बरकरार है। हालांकि, उनकी सबसे करीबी मानी जाने वाली शशिकला ही इस समय सबसे मजबूत दिख रही हैं।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, जयललिता के निधन के बाद शशिकला ने पार्टी और सरकार के कामकाज से परिवार के सदस्यों को दूर रहने को कहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भाई-बहनों, भतीजे-भतीजियों को उन्होंने राजनैतिक गतिविधियों से दूर रहने को कहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी के मंत्रियों और नेताओं के साथ बैठक के पहले उन्होंने परिवार के सदस्यों के बैठक की थी। इसके बाद् उन्होंने पार्टी के नेताओं और मंत्रियों को परिवार के सदस्यों से कोई निर्देश नहीं लेने के बारे में कहा गया है।

Trending Videos
ननद के साथ पोश गार्डेन में ही रहेंगी जयललिता
जयललिता
- फोटो : self
सूत्रों को कहना है कि शशिकला पोस गार्डेन में ही रहेंगी, जबकि उनके परिवार के दूसरे सदस्य वहां नहीं रहेंगे। सिर्फ उनकी ननद इलावरसाई ही घर में रहेंगी। बताते चलें कि जयललिता के अंतिम संस्कार के दौरान शशिकला के परिवार के साथ रहने के कारण सोशल मीडिया और दूसरी जगह खूब आलोचना हुई थी।
दिसंबर 2011 में जयललिता ने शशिकला के साथ उनके परिवार के सभी सदस्यों को जयललिता ने पार्टी से साजिश करने के आरोप में निकाल दिया था। शशिकला को बाद में पार्टी में फिर से शामिल कर लिया गया। वहीं, उनकी वापसी भी जया के घर में हो गई, लेकिन उनके परिवार के सदस्यों के लिए पार्टी के दरवाजे बंद ही रहे।