फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   KCR has assets of worth 26 crores wife have property of seven crores Telangana Election News

Telangana Poll: केसीआर के पास 26 करोड़ से अधिक की संपत्ति, पत्नी सात करोड़ की मालकिन, जानिए केटीआर कितने अमीर

Fri, 10 Nov 2023 01:57 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 10 Nov 2023 01:57 AM IST
सार

केसीआर के नामांकन के अनुसार, चंद्रशेखर राव ने खुलासा किया कि उनके पास 17.83 करोड़ की चल संपत्ति है तो वहीं 8.50 करोड की कुल अचल संपत्ति है। उनके पास कार नहीं है। चंद्रशेखर राव ने खुलासा किया कि उनकी पत्नी शोभा के पास कुल सात करोड़ की चल संपत्ति है।

विज्ञापन
KCR has assets of worth 26 crores wife have property of seven crores Telangana Election News
KCR - फोटो : Social Media

विस्तार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के पास 26 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। इसका खुलासा उन्होंने नामांकन दाखिल करते वक्त साझा किया। दरअसल, केसीआर ने गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें उन्होंने अपने संपत्ति की घोषणा की। बता दें, 30 नवंबर को तेलंगाना विधानसभा के चुनाव हैं।  
विज्ञापन


राव की कुल देनदारी 17 करोड़ रुपये से अधिक
केसीआर के नामांकन के अनुसार, चंद्रशेखर राव ने खुलासा किया कि उनके पास 17.83 करोड़ की चल संपत्ति है तो वहीं 8.50 करोड की कुल अचल संपत्ति है। उनके पास कार नहीं है। चंद्रशेखर राव ने खुलासा किया कि उनकी पत्नी शोभा के पास कुल सात करोड़ की चल संपत्ति है। वहीं, उनके एचयूएफ (हिंदू अविभाजित परिवार) की चल संपत्ति कुल नौ करोड़ रुपये से अधिक है। वहीं, राव की कुल देनदारी 17 करोड़ रुपये से अधिक थी। वहीं, एचयूएफ की देनदारी 7.23 करोड़ रुपये से अधिक है। 
विज्ञापन


राव के पास ट्रैक्टर समेत कई वाहन 
इसके अलावा, राव के आईटी रिटर्न के अनुसार, 31 मार्च 2023 को केसीआर की कुल आय 1.60 करोड़ से अधिक है, जो 31 मार्च 2019 तक 1.74 करोड़ रुपये थी। वहीं, 31 मार्च 2023 तक राव की पत्नी शोभा की आय 8.68 लाख रुपये थी। राव ने हलफनामे में खुद को कृषक बताया है। उनकी शैक्षणिक योग्यता बीए है। उनके पास ट्रैक्टर समेत कई वाहन हैं। उनके खिलाफ नौ मामले लंबित हैं, जो तेलंगाना राज्य आंदोलन के दौरान दर्ज हुए थे। हालांकि, अब तक उन्हें किसी भी मामले में आरोपी नहीं माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटा केटीआर भी करोड़पति
राव के बेटे और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने अपना नामांकन दाखिल करते समय बताया कि उनके पास 6.92 करोड़ रुपये की कुल चल संपत्ति है, जो पिछले नामांकन से 3.63 करोड़ रुपये बढ़ गया है। वहीं, केटीआर की पत्नी शौलिमा के पास 26.4 करोड़ रुपये की संपत्ति है। उनकी बेटी अलेख्या के पास 1.43 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। वहीं, उनकी बेटी के पास 46.7 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। केटीआर के पास एक कार और 100 ग्राम सोने के गहने हैं। वहीं, उनकी पत्नी के पास 4.7 किलोग्राम सोने के गहने और हीरे हैं। रामा राव के खिलाफ भी सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। 


कैसी है तेलंगाना विधानसभा?
119 सदस्यीय तेलंगाना विधानसभा में बीआरएस के वर्तमान में 102 विधायक हैं। 2018 में बीआरएस ने 88 सीटें जीती थीं। बाद में कांग्रेस, टीडीपी और निर्दलीय उम्मीदवारों के कई विधायक बीआरएस में शामिल हो गए, जिससे विधानसभा में इसकी ताकत बढ़ गई। इसके अलावा ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के सात, कांग्रेस के पांच और भाजपा के दो विधायक हैं। एक सीट पर निर्दलीय विधायक हैं। सिकंदराबाद कैंट. सीट अपने विधायक जी. सयाना की मृत्यु के कारण रिक्त है। एक सदस्य मनोनीत किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed