फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   KC Venugopal alleges irregularities announce Congress will investigate voter list of 2019 Lok Sabha elections

Congress: कांग्रेस करेगी 2019 लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची की जांच, केसी वेणुगोपाल ने लगाए गड़बड़ी का आरोप

Sun, 10 Aug 2025 07:48 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: हिमांशु चंदेल Updated Sun, 10 Aug 2025 07:48 PM IST
सार

कांग्रेस ने 2019 लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों की जांच का ऐलान किया है। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि 48 सीटों पर ऑडिट होगा, जहां इंडिया गठबंधन 50 हजार से कम वोटों से हारा। उन्होंने भाजपा पर धांधली से सत्ता में आने का आरोप लगाया और चुनाव आयोग पर कार्रवाई न करने का आरोप मढ़ा।

विज्ञापन
KC Venugopal alleges irregularities announce Congress will investigate voter list of 2019 Lok Sabha elections
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस ने 2019 लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं की जांच करने का ऐलान किया है। पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि यह ऑडिट खासतौर पर उन 48 सीटों पर होगा, जहां इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार 50 हजार से कम वोटों से हारे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सही जनादेश से सत्ता में नहीं आए, बल्कि वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करके जीत हासिल की गई।
विज्ञापन


वेणुगोपाल ने केरल के अलप्पुझा में पत्रकारों से कहा कि इन 48 सीटों पर मतदाता सूची का गहराई से ऑडिट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जो ‘चुनावी धोखाधड़ी’ के सबूत पेश किए हैं, उससे साफ है कि चुनाव में गंभीर गड़बड़ियां हुईं। गांधी ने कर्नाटक की एक सीट का उदाहरण देकर आरोप लगाया था कि यह ‘संविधान के खिलाफ अपराध’ है।
विज्ञापन


ईसी से टकराव तेज
कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी ने राहुल गांधी से उन मतदाताओं के नाम और हलफनामा मांगा है, जिनके नाम गलत तरीके से मतदाता सूची में जोड़े या हटाए गए थे। लेकिन वेणुगोपाल का आरोप है कि ईसी कार्रवाई करने के बजाय कांग्रेस को डराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें डराने की कोशिश मत करो, हम लड़ाई जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बुलंदशहर में बाढ़ से भारी तबाही: चार मंदिर और तीन धर्मशालाएं बहीं, फसलों को भारी नुकसान; देखें खौफनाक वीडियो


दिल्ली में विरोध मार्च
कांग्रेस ने 11 अगस्त को दिल्ली स्थित चुनाव आयोग कार्यालय तक विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है। इसमें पार्टी के सांसद शामिल होंगे। वेणुगोपाल ने दावा किया कि 2019 में भाजपा ने वोटर लिस्ट में हेरफेर कर सत्ता हथियाई और अगर सही जांच हो, तो प्रधानमंत्री मोदी को इस्तीफा देना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- एअर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमानों में हुआ बड़े पैमाने पर अपग्रेड, घटेंगे तकनीकी खराबी के मामले

केरल में भी गड़बड़ी का आरोप
वेणुगोपाल ने कहा कि केरल में भी फर्जी मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया, खासकर त्रिशूर और अलप्पुझा सीटों पर। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से यह साजिश रची गई। उन्होंने दोहराया कि कांग्रेस मतदाता सूची में पारदर्शिता के लिए कानूनी और राजनीतिक लड़ाई दोनों लड़ेगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed