फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kc tyagi revealed meira was already candidate for upa

मीरा कुमार को उम्मीदवार बनाना चाहती थी कांग्रेस - केसी त्यागी

Fri, 30 Jun 2017 12:57 PM IST
ज़ुबैर अहमद, बीबीसी
ज़ुबैर अहमद, बीबीसी Updated Fri, 30 Jun 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
 kc tyagi revealed meira was already candidate for upa
k c tyagi
राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन देने के जनता दल यूनाइटेड के फैसले को लेकर एनडीए से उसकी क़रीबी की चर्चा हो रही है। लेकिन बीबीसी के साथ खास बातचीत में जनता दल (यू) के शीर्ष नेता केसी त्यागी ने रामनाथ कोविंद को समर्थन देने को एक अलग मामला बताया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोविंद को समर्थन देना एक इकलौता मामला है, कोविंद जब बिहार के गवर्नर थे तो उन्होंने शानदार काम किया, राजभवन को राजनीति का अड्डा नहीं बनने दिया। ये समर्थन व्यक्तिगत स्तर पर है इसका राजग की रणनीति से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि पहले राष्ट्रपति चुनाव मिलकर लड़ने की बात हो रही थी। वामपंथी दल, एनसीपी, तृणमूल कांग्रेस, जेडीएस और जेडीयू इस राय के थे कि किसी गैर कांग्रेसी सिविल सोसाइटी के सदस्य को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वामपंथी दलों से करुणानिधि जी के जन्मदिन के अवसर पर नीतीश जी ने गोपाल कृष्ण गांधी के नाम पर हामी भरी थी, वो लगभग विपक्ष के सर्वमान्य उम्मीदवार थे।

विपक्ष की एकता पर कोई संकट नहीं

 kc tyagi revealed meira was already candidate for upa
meira kumar

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस मीरा कुमार को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाना चाहती थी। त्यागी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मामले को टालकर अपनी ही पार्टी की नेता मीरा कुमार को बनाना चाहती थीं। 

इसी बीच में कोविंद के नाम की घोषणा हो गई। इसके बाद नीतीश कुमार ने सोनिया गांधी, लालू यादव और सीताराम येचुरी से बात करते हुए कहा था कि कोविंद के उम्मीदवार बनने के बाद उनका विरोध मुश्किल होगा। सोनिया गांधी ने किसी स्टेज पर मीरा कुमार की उम्मीदवारी की औपचारिक चर्चा नहीं की।

केसी त्यागी ने कहा है कि इससे विपक्ष की एकता पर कोई संकट नहीं है। पूरे देश में लिंचिंग और किसानों की जैसी समस्याएं हैं। ऐसे में जदयू राष्ट्रपति चुनाव के बाद एक बार फिर विपक्ष एकता का हिस्सा होगी। राजद के साथ जेडीयू के गठबंधन पर त्यागी ने कहा कि थोड़ी बहुत अनबन चलती रहती है लेकिन गठबंधन में कोई दरार नहीं है और ये गठबंधन 2025 तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed