फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kaziranga national park submerged in water, picture of Bengal tiger lying on bed going viral

पानी में डूबा काजीरंगा नेशनल पार्क, इस तरह आराम फरमाते हुए नजर आया बंगाल टाइगर

Thu, 18 Jul 2019 02:40 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, असम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, असम Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 18 Jul 2019 02:40 PM IST
विज्ञापन
Kaziranga national park submerged in water, picture of Bengal tiger lying on bed going viral
रॉयल बंगाल टाइगर - फोटो : Twitter

असम में इस समय बाढ़ का प्रकोप देखने को मिल रहा है। राज्य में स्थित विश्व प्रसिद्ध काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का करीब 95 प्रतिशत हिस्सा पानी में डूब चुका है। जिसके कारण जानवरों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थलों पर पहुंचाया जा रहा है। इसी बीच एक रॉयल बंगाल टाइगर की तस्वीर वायरल हो रही है।

विज्ञापन


यह टाइगर (बाघ) राष्ट्रीय उद्यान के पास स्थित एक घर में बेड पर बैठा हुआ नजर आ रहा है। इस तस्वीर को वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया ने ट्वीट किया है। टाइगर काजीरंगा की बाढ़ से किसी तरह से बचकर निकला और उसने राष्ट्रीय राजमार्ग-37 के पास स्थित एक घर मे शरण ली।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया अंधेरा होने तक टाइगर की स्थिति को लेकर लगातार अपडेट कर रहा था। जिसके जरिए टाइगर को घर से सुरक्षित निकालकर जंगल में भेजा जा सके। बाढ़ ने काजीरंगा के वन्यजीवों को भारी नुकसान पहुंचाया है। पिछले हफ्ते से लेकर अब तक काजीरंगा के 17 जानवरों की मौत हो चुकी है।


17 में से नौ की मौत वाहन की चपेट मे आने से उस समय हुई जब वे काजीरंगा से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। अधिकारियों का कहना है कि उद्यान का 95 प्रतिशत हिस्सा जलमग्न हो चुका है। मानसून के दौरान जानवर अमूमन पार्क के अंदर स्थित ऊंचे स्थानों पर शरण ले लेते हैं। उद्यान के अंदर 33 नए और 111 पुराने ऊंचे स्थान (हाईलैंड) बने हुए हैं। जानवर बारिश के दौरान एशियाई राजमार्ग-1 के दूसरी तरफ कार्बी आंगलोंग की पहाड़ियों में भी चले जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed