फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kathua gang rape: Supreme Court allows Jammu and Kashmir government to file status report today 

कठुआ गैंगरेप मामला: गवाहों के आरोप पर आज स्थिति रिपोर्ट देगी जम्मू-कश्मीर सरकार

Thu, 17 May 2018 03:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 17 May 2018 03:53 AM IST
विज्ञापन
Kathua gang rape: Supreme Court allows Jammu and Kashmir government to file status report today 

कठुआ गैंगरेप व हत्या मामले में गवाहों की प्रताड़ना के आरोप को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर सरकार को सुप्रीम कोर्ट में बृहस्पतिवार को स्टेटस रिपोर्ट पेश करने को कहा है। साथ ही कहा कि जब भी पुलिस गवाहों को पूछताछ के लिए बुलाए, तो वकील साथ में रह सकते हैं। याचिका सुशील शर्मा और दो अन्य की ओर से दायर की गई है। ये तीनों गवाह आरोपी विशाल जगोत्रा के दोस्त हैं।

विज्ञापन


चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष गवाहों की ओर से पेश वकील ने जम्मू-कश्मीर पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गवाह होने के बावजूद उनके साथ आरोपियों की तरह बर्ताव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब पुलिस गवाहों को पूछताछ के बुलाए तो उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जाए। 
विज्ञापन


उधर जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से पेश वकील शोएब आलम ने पीठ से कहा कि उनके पास कुछ विश्वसनीय तथ्य हैं, लिहाजा वह सीलबंद लिफाफे में इसे पेश करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करना चाहते हैं। जिसके बाद पीठ ने सरकार को बृहस्पतिवार तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीठ ने पुलिस के समक्ष पूछताछ की वीडियो रिकॉर्डिंग कराने की मांग ठुकरा दी। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि 19 मार्च से 31 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उन्हें प्रताड़ित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed