फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kashmiri Youths will meet PM Modi and Home Minister in Delhi with demand to join PoK in India

PM मोदी और गृहमंत्री से मिलकर PoK को भारत में शामिल करने की गुहार लगाएंगे कश्मीरी युवक

Wed, 13 Dec 2017 09:34 PM IST
संजय मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली
संजय मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Dec 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
Kashmiri Youths will meet PM Modi and Home Minister in Delhi with demand to join PoK in India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

अब तक अलगाववाद की पहचान रखने वाले कश्मीरी युवक अब देश की राजधानी दिल्ली में राष्ट्रवाद की आवाज बुलंद करेंगे। यही नहीं कश्मीरी युवकों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरूवार को महामहिम राष्ट्रपति से मुलाकात कर पीओके को भारत में मिलाने की गुहार लगाएगा। तो प्रतिनिधिमंडल की ओर से इस आशय का ज्ञापन पीएम मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह को भी सौंपा जाएगा।

विज्ञापन


दरअसल संघ की संस्था मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की अगुवाई में कश्मीरी युवकों के पैदल मार्च का एक आयोजन गुरूवार 14 दिसंबर को दिल्ली में रखा गया है।रामलीला मैदान से पैदल मार्च करते हुए कश्मीरी युवक राष्ट्रपति भवन तक पैदल मार्च करेंगे। संघ के राष्ट्रीय अधिकारी इंद्रेश कुमार इस मार्च की शुरूआत करेंगे। शाम को कुछ कश्मीरी युवकों का दल राष्ट्रपति महोदय से मुलाकात कर उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराएगा। इसके लिए इंद्रेश कुमार ने राष्ट्रपति महोदय का समय ले रखा है। वे खुद भी राष्ट्रपति के यहां जाने वाले दल में शामिल रहेंगे। 
विज्ञापन


कश्मीर से हो आतंकवाद का खात्मा
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के खुर्शीद राजाका ने अमर उजाला को बताया कि कश्मीर से आतंकवाद के खात्मे की मांग को लेकर कश्मीरी युवकों का मार्च 14 दिसंबर को आयोजित किया गया है। कश्मीर से आतंकवाद के खात्मे के अलावा हमारी प्रमुख मांग है कि पीओके को भी भारत में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 राजाका का कहना है कि आतंकवाद और पीओके के मामले पर बेवजह की बयानबाजी करने वाले फारूख अबदुल्ला सरीखे नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर उन्हें सलाखों के पीछे भेजना चाहिए। 


पीएम मोदी और गृह मंत्री को देंगे ज्ञापन 
पीओके को भारत में जोड़ने और पाक प्रायोजित आतंकवाद को कश्मीर से खत्म करने की मांग को लेकर कश्मीरी युवक पीएम मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह को ज्ञापन देंगे। जबकि राष्ट्रपति महोदय से मिलकर उनसे व्यक्तिगत गुहार भी लगाएंगे। राजाका के अनुसार कश्मीरी युवा खुद कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित आंतकवाद के विरुद्ध अपना रोष प्रकट करेंगे । पाकिस्तान के कब्जे से पीओके को खाली करवाने का संकल्प भी इस मार्च के दौरान लिया जायेगा। सरकार को पीओके के विधानसभा में भी अपने लोग नामित करने चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed