फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kashmiri cricketers detained after wearing Pakistan team’s jersey

पाकिस्तान का राष्ट्रगान गाने वाले 11 कश्मीरी क्रिकेटर हिरासत में

Thu, 06 Apr 2017 12:38 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी Updated Thu, 06 Apr 2017 12:38 PM IST
विज्ञापन
Kashmiri cricketers detained after wearing Pakistan team’s jersey
कश्मीरी क्रिकेटर - फोटो : indian express

सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद बुधवार को कश्मीरी क्रिकेटरों के एक समूह को हिरासत में ले लिया गया है। इसमें 11 कश्मीरी क्रिकेटर शामिल हैं। वीडियो में दिख रहे क्रिकेटर श्रीनगर में एक क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम जैसी यूनिफॉर्म पहने हुए वहां का राष्ट्रगान गा रहे हैं।  

विज्ञापन


कश्मीर मीडिया सर्विस के एक समाचार पोर्टल के जरिये यह वीडियो वायरल हुआ। एक रिपोर्ट के साथ इस वीडियो को अपलोड किया गया है। कश्मीर डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, गुलाम हसन भट्ट ने कहा कि पूछताछ के लिए सभी क्रिकेटरों को हिरासत में लिया गया है। सभी खिलाड़ी पुलिस स्टेशन में हैं।
विज्ञापन


हिरासत में लिए गए 11 खिलाड़ी कश्मीर के गंदरबल के कलमूल इलाके से एक क्रिकेट क्लब का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन खिलाड़ियों को तत्काल रिलीज करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का पुलिस स्टेशन के पास जमावड़ा लगा है। सूत्रों के मुताबिक यह वीडियो दो टीमों के बीच क्रिकेट मैच से है, जो एक पाकिस्तान और दूसरा भारत का प्रतिनिधित्व करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह मैच दो अप्रैल को हुआ था, जिसमें गंदरबल जिले के वेईल इलाके की दो लोकल टीमों के बीच एक क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ था। एक दल पाकिस्तानी टीम जैसी जर्सी पहनने वाले खिलाड़ी जबकि दूसरा भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम सफेद रंग पोशाक में दिखाई गई है। वायरल वीडियो इसी टूर्नामेंट मैच का है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed