फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›    Kashmir problem is Nehru biggest mistake 

नेहरू की बड़ी चूक है कश्मीर समस्या, देश को दो हिस्सों में बांटना पहली गलती : जितेंद्र सिंह

Sun, 28 Oct 2018 01:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 28 Oct 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
 Kashmir problem is Nehru biggest mistake 

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में प्रतिबद्धता के बजाय अवसरवादी अलगाववाद है। अलगाववादियों के बच्चे ऐश कर रहे हैं, जबकि आम कश्मीरी भुगत रहा है। वादी में भाड़े के आतंकी अशांति फैला रहे हैं। इनका प्रतिबद्धता या विचारधारा से कोई लेनादेना नहीं है। वहीं, उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बड़ी चूक को कश्मीर समस्या का कारण बताया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारा दुश्मन देश जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। वह आतंकियों को आर्थिक मदद कर रहा है। कुछ दल राजनीति का मुखौटा लगाकर अलगाववाद को बढ़ावा दे रहे हैं। यह अवसरवादी अलगाववाद खुले अलगाववाद से ज्यादा खतरनाक है। ये भी देश के दुश्मन हैं।

विज्ञापन


सिंह ने कहा कि पाकिस्तान आज तक जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा स्वीकार नहीं कर पाया है। अलगाववादियों का आजादी का मॉडल फर्जी है, जिसमें पड़ोसी के बच्चों को जेहादी बनाया जाता है और अपने बच्चों को सुरक्षित जगह भेज दिया जाता है। कश्मीर समस्या के लिए नेहरू की ‘बड़ी चूकों की श्रृंखला’ को जिम्मेदार बताते हुए सिंह ने कहा कि सबसे पहली चूक देश को दो हिस्सों में बांटना थी। बंटवारे के बाद पंडित नेहरू ने तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को अन्य राज्यों की तरह कश्मीर में कार्यवाही करने से रोका। बाद में जब पाकिस्तान के हमले का संकट आया तो बीच में ही युद्धविराम की घोषणा कर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर बनने दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद संयुक्त राष्ट्र में जनमत संग्रह की बात कर फिर बड़ी चूक की। सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के विभाजन के बाद 1972 में शिमला समझौते के समय पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पास भी अच्छा मौका था, जिसे उन्होंने गंवा दिया। अब बुद्धिजीवियों पर कश्मीर को एक मुद्दे की तरह देखने का आरोप लगाते हुए बौद्धिक आतंकवाद को भी नुकसानदायक बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कश्मीर को लेकर नीतियों में दृढ़ निश्चय, निरंतरता और स्पष्टता का श्रेय ले सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सशस्त्र संघर्ष समाधान नहीं : मलिक

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि पिछले 50 साल में सूबे के नेताओं ने लोगों से आजादी, पाकिस्तान की मदद से स्वतंत्रता और स्वायत्तता जैसे झूठे वादे ही किए हैं। लोगों को समझना होगा कि सशस्त्र संघर्ष समाधान नहीं है। सरकार को उन्हें बताना होगा कि हम सिर्फ आतंकियों को खत्म करना चाहते हैं। इस समय राज्य के विकास, भ्रष्टाचार को खत्म करने और रोजगार बढ़ाने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed