फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kashmir issue India rejects UK Labor Party proposal, says no question of talks

कश्मीर: ब्रिटेन की लेबर पार्टी के प्रस्ताव को भारत ने किया खारिज, कहा- बातचीत का सवाल ही नहीं

Thu, 26 Sep 2019 12:23 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 26 Sep 2019 12:23 PM IST
विज्ञापन
Kashmir issue India rejects UK Labor Party proposal, says no question of talks
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार - फोटो : एएनआई

भारत ने कश्मीर मुद्दे पर ब्रिटेन की लेबर पार्टी के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि इस मुद्दे पर लेबर पार्टी के साथ बातचीत का कोई सवाल ही नहीं उठता है। लेबर पार्टी के प्रस्ताव की आलोचना करते हुए रवीश कुमार ने इसे 'वोट बैंक हितों को साधने' वाला बताया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने ब्रिटेन की लेबर पार्टी के सम्मेलन में जम्मू कश्मीर के बारे में हुई गतिविधि का संज्ञान लिया है। यह अफसोस की बात है कि लेबर पार्टी ने इस मुद्दे पर बिना जानकारी के आधारहीन रुख अपनाया है।
विज्ञापन


लेबर पार्टी के वार्षिक सम्मेलन में जम्मू-कश्मीर को लेकर आपातकालीन प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें पार्टी नेता जेरेमी कॉर्बिन से क्षेत्र में प्रवेश के लिए अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक और वहां के लोगों के लिए आत्मनिर्णय के अधिकार की मांग करने के लिए कहा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्ताव में कॉर्बिन से अनुरोध किया गया कि वे भारत-पाक के उच्चायुक्तों से मिले और परमाणु संघर्ष रोकने के लिए क्षेत्र में मध्यस्थता और शांति बहाली सुनिश्चित करें। जबकि यह प्रस्ताव ब्रिटेन की सरकार के निर्णय के खिलाफ है।

भारतीय उच्चायोग ने रद्द किया लेबर पार्टी का कार्यक्रम 
प्रस्ताव पर चर्चा शुरू होते ही भारतीय उच्चायोग ने 'लेबर फ्रेंड्स ऑफ इंडिया' के नाम से पार्टी के सदस्यों के साथ होने वाला वार्षिक समारोह रद्द कर दिया। ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी (ओएफबीजेपी) यूके के अध्यक्ष कुलदीप सिंह शेखावत के अनुसार इस प्रस्ताव के कारण ब्रिटेन का पूरा भारतीय समुदाय अगले चुनाव में लेबर पार्टी का समर्थन नहीं करेगा।

जर्मी कोर्बिन पहले भी अपना चुके हैं भारत विरोधी रूख
जर्मी कोर्बिन इससे पहले भी कश्मीर मुद्दे पर भारत विरोधी रूख अपना चुके हैं। उन्होंने 11 अगस्त को ट्वीट कर कहा था कि कश्मीर के हालात बिल्कुल गंभीर हैं। वहां मानवाधिकार का हो रहा उल्लंघन अस्वीकार्य है।

 
लेबर पार्टी ने भारतीय उच्चायोग के सामने पाक के विरोध प्रदर्शनों का किया था समर्थन
लेबर पार्टी के सांसदों ने 15 अगस्त को लंदन स्थित इंडिया हाउस के सामने विरोध-प्रदर्शन का समर्थन किया था ओर उस दौरान भाषण भी दिए थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हिंसक होकर भारतीय दूतावास पर पथराव किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed