{"_id":"57f734fa4f1c1b601526f5b3","slug":"kashmir-anti-india-slogans-were-written-on-the-apples-agencies-alerts","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर से आए सेबों पर लिखे मिले भारत विरोधी नारे, एजेंसियां अलर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कश्मीर से आए सेबों पर लिखे मिले भारत विरोधी नारे, एजेंसियां अलर्ट
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Oct 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसा की रानियां रोड सब्जी मंडी में कश्मीर से आए सेबों की एक पेटी में कई सेबों पर भारत विरोध नारे लिखे मिले हैं। रेहड़ी वाले सेब खरीद कर ले गए और जब उन्होंने पेटी खोलकर देखा तो सेबों पर नारे देख कर हैरान रह गए।
विज्ञापन
उन्होंने भारत विरोधी नारे लिखे सेब बेचने की बजाए नाली में फेंक दिए। रेहड़ी वालों ने जब पेटियां खोली तो कई सेबों पर ‘इंडियन डॉग गो बैक’ लिखा मिला। इससे गुस्साए रेहड़ी वालों ने सेब बेचने के बजाए फेंक दिए। देश विरोधी नारे सेब पर मिलने के बाद मामला तूल पकड़ गया और अब खूफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं।
विज्ञापन
सेब कहां से आए और कश्मीर की किस फर्म से सेब खरीदे गए हैं यह सभी सूचनाएं एकत्रित की जा रही हैं। फिलहाल तो इस मामले की शिकायत अभी पुलिस में नहीं दी गई है।
विज्ञापन