{"_id":"57e858364f1c1bf50a574471","slug":"kasganj-prison-made-in-105-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 एकड़ जमीन पर 105 करोड़ की लागत से बनी कासगंज जेल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
60 एकड़ जमीन पर 105 करोड़ की लागत से बनी कासगंज जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Mon, 26 Sep 2016 04:35 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
मंडल के नवसृजित जनपद कासगंज को जिला कारागार की सौगात मिल गई है। यह जेल 2 अक्तूबर से शुरू हो जाएगी। पहले दिन यहां 652 बंदी एटा जिला कारागार से शिफ्ट कर दिए जाएंगे। इसके बाद रुटीन में बंदियों का आजा-जाना लगा रहेगा। फिलहाल नए अधीक्षक की तैनाती तक अलीगढ़ जेल के वरिष्ठ अधीक्षक डॉ. वीरेश राज इसके नोडल अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
वरिष्ठ अधीक्षक डॉ. वीरेश राज ने बताया कि 1050 बंदियों की क्षमता वाली इस जेल में पहले दिन 652 बंदी शिफ्ट हो रहे हैं, जिनमें 42 सजायाफ्ता व 13 महिला बंदी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अभी वहां जेलर के रूप में आरएन सिंह की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
इसके अलावा दो डिप्टी जेलर आगरा व बदायूं से संबद्ध किए जा रहे हैं। इसके साथ ही 42 बंदी रक्षक अलीगढ़, फतेहगढ़, एटा आदि जेलों से संबद्ध किए जा रहे हैं। शासन स्तर से स्टाफ की स्थायी तैनाती हो जाने के बाद वहां तैनात स्टाफ वापस अपने स्थान पर लौट आएगा। उन्होंने बताया कि 8 अक्तूबर तक वहां अधीक्षक की तैनाती के संकेत हैं।
विज्ञापन
इसके बाद मुख्यमंत्री द्वारा विधिवत रूप से जेल का उद्घाटन कराने की तैयारी भी जारों पर हैं। फिलहाल जेल में बंदियों को दो अक्तूबर से शिफ्ट कर दिया जाएगा। यह जेल 60 एकड़ जमीन में कुल 105 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुई है।