फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kasganj Clashes: Rajya Sabha adjourned till 12 pm after uproar over

कासगंज हिंसा: राज्यसभा में हंगामा, विपक्षी नेताओं ने बताया सरकारी दंगा

Fri, 02 Feb 2018 01:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Feb 2018 01:24 PM IST
विज्ञापन
 Kasganj Clashes: Rajya Sabha adjourned till 12 pm after uproar over
फाइल फोटो

मोदी सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में आखिरी बजट पेश किया। लोकसभा की कार्यवाही बीजेपी सांसद चिंतामणि वनागा के निधन के कारण स्थगित है लेकिन राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही कासगंज हिंसा का मामला सदन में उठा। सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कार्यवाही शुरू होते ही कासगंज का मुद्दा उठाया। इस मसले को लेकर विपक्ष के नेता वेल तक पहुंच गए। सदन में शोरगुल के बाद कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन


रामगोपाल यादव ने कहा कि मुस्लिम लोगों के घरों में घुस कर मारपीट की। उन्होंने कहा कि झूठे इल्जाम लगा कर लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। उनकी संपत्ति को नष्ट किया जा रहा है। घरों में आग लगाई जा रही है और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन


इससे पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि गणतंत्र दिवस पर जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। कासगंज के लोग एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने मामले में दोषियों को सजा देने के साथ-साथ किसी के साथ अन्याय न करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कासगंज हिंसा के मुख्य आरोपी सलीम को जेल भेजे जाने से पहले हुई पूछताछ में उसने बताया कि अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन पर उसके भाइयों वसीम और नसीम ने भी गोली चलाई थी। 

उसने यह भी कुबूल किया है कि चंदन को उसकी (सलीम की) गोली लगी थी। पुलिस ने अब वसीम व नसीम की तलाश और तेज कर दी है। उसने यह भी बताया है कि उनके घर में पहले से ही तमंचे, पिस्तौल, बम और कारतूस रखे हुए थे।


सलीम बुधवार को कासगंज के हजारा नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया था। शाम को ही उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उससे तमंचा बरामद किया। उसके घर से पिस्तौल और देसी बम तलाशी के दौरान मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed